{"_id":"69342ac88c2e72ade405ce21","slug":"snowfall-in-the-mountains-is-causing-cold-winds-to-blow-in-delhi-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Weather: ठंडी हवाएं दिन में भी करा रही हैं सिहरन का अहसास, आने वाले दिनों में पारा लुढ़केगा छह डिग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Weather: ठंडी हवाएं दिन में भी करा रही हैं सिहरन का अहसास, आने वाले दिनों में पारा लुढ़केगा छह डिग्री
Sun, 07 Dec 2025 01:34 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 07 Dec 2025 01:34 AM IST
सार
मौसम विभाग के अनुसार, 8 से 12 दिसंबर तक दिल्ली में मौसम मुख्य रूप से साफ रहेगा सुबह के समय हल्का कोहरा या धुंध रहने की संभावना है, जबकि दिन में तेज धूप और हल्के बादल रहेंगे।
विज्ञापन
जोर पकड़ती सर्दी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से राजधानी में ठंडी हवाएं चल रही है। ऐसे में रविवार को आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे और सुबह के समय धुंध छाई रहेगी। दिन में तेज सतही हवाएं 15-20 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेगी। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान 24 और 9 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहेगा। ऐसे में लोगों को सुबह-शाम ठंडक का अहसास होगा। साथ ही, दिन में ठंडी हवाएं लोगों को परेशान करेगी।
विज्ञापन
आने वाले दिनों में पारा 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। इधर, शनिवार को सुबह से ही मौसम में ठंडक बनी हुई थी। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे दिन में सूरज की गर्मी का हल्का अहसास हुआ। इसी बीच अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम रहा।
विज्ञापन
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो मौसम के औसत से 2.7 डिग्री अधिक रहा। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 100 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 40 प्रतिशत रही। वहीं, आया नगर सबसे ठंडा इलाका रहा। यहां न्यूनतम पारा 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा, लोधी रोड में 6.8, पालम में 7.5 और रिज में 8 न्यूनतम पारा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार, 8 से 12 दिसंबर तक दिल्ली में मौसम मुख्य रूप से साफ रहेगा।सुबह के समय हल्का कोहरा या धुंध रहने की संभावना है, जबकि दिन में तेज धूप और हल्के बादल रहेंगे। न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। 8 दिसंबर को अधिकतर आसमान साफ रहेगा, लेकिन सुबह धुंध छाएगी। इसके अलावा, एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है।