{"_id":"6763835b5a20d874bd0c3734","slug":"snowfall-in-the-mountains-has-an-impact-on-delhi-orange-alert-for-fog-issued-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: दिल्ली पर ठंड, कोहरे और प्रदूषण की तिहरी मार, थामी वाहनों की रफ्तार; ऑरेंज अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: दिल्ली पर ठंड, कोहरे और प्रदूषण की तिहरी मार, थामी वाहनों की रफ्तार; ऑरेंज अलर्ट जारी
Thu, 19 Dec 2024 07:52 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 19 Dec 2024 07:52 AM IST
सार
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज सुबह से कुछ स्थानों पर कोहरा है और शाम व रात में स्मॉग-धुंध का अनुमान है। मौसम विभाग ने आज और कल के लिए कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पहाड़ों में हो रही बर्फबारी ने दिल्ली में ठंड बढ़ा दी है। तापमान गिरने के साथ ही कोहरे छा रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज सुबह से कुछ स्थानों पर कोहरा है और शाम व रात में स्मॉग-धुंध का अनुमान है। मौसम विभाग ने कल के लिए भी कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दिल्ली के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को सुबह के समय कोहरे ने वाहनों की रफ्तार कम कर दी। मौसम विभाग ने आज और कल के लिए घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज सुबह नजफगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, आया नगर में 5.4, लोधी रोड में 7.0, पालम में 7.4 और रिज में 7.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
दिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआई 400 पार
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, आज सुबह दिल्ली के आनंद विहार में 478, अशोक विहार में 474, आया नगर में 388, बवाना 460, बुराड़ी 473, चांदनी चौक 386, आईटीओ 474, नेरेला 445, आरकेपुरम में 4456 एक्यूआई दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
वहीं, बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम के साथ 7.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। आया नगर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। लोगों को अच्छी-खासी ठंड का अहसास हुआ। दिन के समय कुछ देर के लिए सूरज के दर्शन हुए, लेकिन शाम ढलने से पहले ही कोहरा छा गया। हवा की गति कम होने से कोहरे के साथ स्मॉग से राहत नहीं मिली। हालांकि, शाम होते ही ठंडी हवाओं ने ठंडक का अहसास कराया। ऐसे में दिन का तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक के साथ 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।