{"_id":"5e691cf58ebc3ef3f337ccca","slug":"snowfall-and-rain-in-the-mountains-changed-delhi-weather","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश से बदला दिल्ली का मौसम, आज और कल ओलावृष्टि के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश से बदला दिल्ली का मौसम, आज और कल ओलावृष्टि के आसार
Thu, 12 Mar 2020 06:33 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 12 Mar 2020 06:33 AM IST
विज्ञापन
बदला दिल्ली का मौसम
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहाड़ों पर हुई बर्फबारी और बारिश से दिल्ली-एनसीआर के मौसम में बदलाव आया है। मंगलवार रात हल्की बारिश होने और तेज हवाएं चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम के इस बदलाव के कारण बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम रहा।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार और शुक्रवार को बारिश व ओले गिरने के आसार है। वहीं, 40-45 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है। मौसम के इस बदले रुख के कारण 13 से 16 मार्च तक तापमान में गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार बीते मंगलवार शाम से मौसम में आए बदलाव का असर शुक्रवार तक रह सकता है। बुधवार को भी हवाओं का असर दिखा। धूप निकलने के बावजूद अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 14.8 डिग्री सेल्सियस रहा। बीते चौबीस घंटे में 1 मिमी बारिश दर्ज हुई।
विज्ञापन