{"_id":"5e760ef58ebc3e72f126bcbe","slug":"snetchers-developed-new-technique-to-snetch-mobile-phone-you-are-not-safe-in-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"झपटमारों ने फोन छीनने की निकाली नई तकनीक, कार सवार भी नहीं सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झपटमारों ने फोन छीनने की निकाली नई तकनीक, कार सवार भी नहीं सुरक्षित
Sat, 21 Mar 2020 06:48 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Sat, 21 Mar 2020 06:48 PM IST
विज्ञापन
ड्राइव के दौरान मोबाइल छीना
- फोटो : Social
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी दिल्ली में चोरी की एक अनोखी वारदात सामने आई। इस बार चोरों ने एक नए तरीके से मोबाइल छीना। दरअसल, बाजार गए कारोबारी की कार के शीशे को एक युवक ने खटखटाया और दोस्त को टक्कर मारने की बात कहकर झगड़ा करने लगा। कारोबारी इससे पहले कुछ समझ पाता युवक उसके हाथ से आई फोन झपट कर रफ्फूचक्कर हो गया।
विज्ञापन
यह घटना पहाड़गंज इलाके की है। कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक की पहचान करने में जुटी गई है। जानकारी के मुताबिक, मॉडल बस्ती फिल्मीस्तान में रहने वाले आदिल का इंपोर्ट और एक्सपोर्ट का काम करता है। शुक्रवार को आदिल काम के सिलसिले में पहाडग़ंज आया था और रात में वह कार से घर जा रहा था। तभी ये घटना उसके साथ हुई।
विज्ञापन
आदिल के मुताबिक, रानी झांसी रोड लालबत्ती पर उसकी कार खड़ी थी। इसी दौरान एक युवक उसकी कार के पास आया और खिड़की के शीशे पर जोर-जोर से हाथ मारने लगा। आदिल ने खिड़की का शीशा नीचे किया तो युवक उससे यह कहकर झगड़ा करने लगा कि उसकी कार ने उसके दोस्त की बाइक को टक्कर मार दी है।
विज्ञापन
जब तक आदिल पूरा मामला समझ पाता, युवक उसके हाथ से फोन झपटकर फरार हो गया। आजकल ऐसी घटनाएं दिल्ली में आए दिन सामने आती रहती हैं। इस मामले में पुलिस आस पास के इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।