फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Snatched money from the bank before fleeing, police arrived at the scene before SP

बैंक के सामने से रुपये छीनकर फरार, पुलिसकर्मियों से पहले मौके पर पहुंचे एसपी

Thu, 07 Jul 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 07 Jul 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
Snatched money from the bank before fleeing, police arrived at the scene before SP
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र

शहर के अल्फा कमर्शियल बेल्ट स्थित एक निजी बैंक के सामने से 25 हजार रुपये छीनकर युवक फरार हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर एसपी ग्रामीण अभिषेक यादव समेत कासना थाने की फोर्स पहुंच गई।

विज्ञापन

प्राथमिक जांच में पुलिस मामला संदिग्ध बता रही है।

सीसीटीवी फुटेज की जांच में पीड़ित युवक और आरोपी बैंक के बाहर तक साथ निकलते दिखाई दिए हैं। वहीं, युवक अपना बयान बार-बार बदल रहा है। कासना पुलिस मामले की जांच कर रही है। मूल रूप से दनकौर का रहने वाला विपिन शहर में एक घर पर नौकर है। गृहस्वामी ने विपिन को कॉमर्शियल बेल्ट स्थित एक बैंक के खाते में 25 हजार रुपये जमा करने के लिए भेजा था।
विज्ञापन


दोपहर करीब 12:15 बजे उसने पुलिस को 25 हजार रुपये की लूट बैंक के अंदर होने की सूचना दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले पीड़ित की शिकायत सुनी। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज की जांच की। जांच में पता चला कि जिस आरोपी पर युवक ने लूट का आरोप लगाया। उसी के साथ युवक बात करते हुए बैंक से बाहर निकला। वहीं, युवक ने घटना स्थल के बारे में तीन बार अपना बयान पलटा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कासना पुलिस ने बताया कि युवक को 12:17 मिनट पर उसके मालिक ने फोन किया था। इस दौरान उसने पैसा जमा करने के लिए बैंक की लाइन में लगा होने की बात बताई थी। जबकि 12:02 मिनट पर ही युवक बैंक से बाहर निकलते हुए सीसीटीवी फुटेज में देखा गया है। कासना थाना पुलिस युवक से पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed