{"_id":"8c93003db98e962e49c7d9dcc97454a8","slug":"snake-bite-a-woman-in-gurgaon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाथरुम में घुसते ही महिला पर सांप ने किया हमला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाथरुम में घुसते ही महिला पर सांप ने किया हमला, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 30 Sep 2015 05:41 PM IST
विज्ञापन
उपमंडल के गांव जमालगढ़ में जहरीले सांप के दंश से एक 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना सोमवार रात की है जब महिला स्न्नान घर में दाखिल होने जा रही थी कि तभी एक जहरीले सांप ने महिला को डस लिया।
विज्ञापन
महिला को उपचार के लिए कई जगह ले जाया गया लेकिन महिला ने मंगलवार देर रात दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद से गांव में मातम छाया हुआ है।
जानकारी के अनुसार फिरोजपुर झिरका उपमंडल के गांव जमालगढ़ में सोमवार की रात्रि एक 45 वर्षीय महिला स्नान घर में पानी लेने के लिए जा रही थी तभी वहां कुंडली मारकर बैठे एक जहरीले सांप ने महिला को डस लिया।
विज्ञापन
इस घटना के बाद महिला को नजदीकी अस्पताल सहित सर्प दंश का इलाज करने वाले जानकारों के पास ले जाया गया लेकिन लेकिन महिला को लाख कोशिशों के बावजूद भी नहीं बचाया जा सका।
विज्ञापन
महिला की मृत्यु के पश्चात मंगलवार देर रात उसे दफना दिया गया। इस घटना के बाद से ही पूरे गांव में मातम छाया हुआ है।