फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Smuggler arrested with 30 pistols in delhi

30 पिस्तौलों के साथ तस्कर गिरफ्तार, हथियार सप्लाई करने आया था दिल्ली

Tue, 18 Jun 2019 05:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 18 Jun 2019 05:26 AM IST
विज्ञापन
Smuggler arrested with 30 pistols in delhi
गिरफ्तार तस्कर - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अवैध हथियार सप्लाई करने वाले पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अवैध हथियार तस्कर को दबोचा है। आरोपी अवैध हथियारों की खेप दिल्ली में आईएसबीटी के पास सप्लाई करने आया था। 

विज्ञापन


आरोपी मध्यप्रदेश से अवैध हथियार लाकर दिल्ली, एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सप्लाई करता था। आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद किए गए हैं। 
विज्ञापन


स्पेशल सेल डीसीपी संजीव कुमार यादव के अनुसार, स्पेशल सेल की टीमों ने पिछले एक वर्ष से देश के अन्य हिस्सों से दिल्ली और एनसीआर में अवैध हथियार लाने वाले अवैध हथियार तस्करों के खिलाफ अभियान चला रखा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में ये बात सामने आई कि बिहार के मुंगेर, मध्यप्रदेश के खारगांव, बुरहनपुर, मानावर, पश्चिमी बंगाल के मालदा व यूपी के मेरठ से अवैध हथियार दिल्ली व एनसीआर में आ रहे हैं। सेल में तैनात इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह की टीम को 16 जून को सूचना मिली था कि कैराना, शामली, यूपी निवासी वैसर (29) अवैध हथियारों की खेप लेकर आईएसबीटी कश्मीरी गेट, दिल्ली आएगा। 

एसीपी संजय दत्त की देखरेख में इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह की टीम ने घेराबंदी कर वैसर को आईएसबीटी, कश्मीरी गेट से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास दो बैग थे। एक बैग से .32 बोर की 13 स्वचालित पिस्टल, दस एक्सट्रा मैगजीन और .315 बोर के 25 कारतूस बरामद किए गए। दूसरे बैग से 17 देशी पिस्टल बरामद की गईं। अवैध हथियारों को बैगों में मकई के पैकेटों के नीचे छुपाया हुआ था।

दिल्ली, यूपी और हरियाणा में करता सप्लाई

वैसर ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह पिछले तीन वर्षों से अवैध हथियार सप्लाई करने में लगा हुआ था। वह अवैध हथियारों की खेप धनबाद, झारखंड निवासी अवैध हथियार सप्लायर व खारगांव, मध्यप्रदेश दोनों की जगहों से लेता था। इसके बाद ये दिल्ली, यूपी और हरियाणा में अवैध हथियारों की सप्लाई करता था। 


वैसर कई बार अपने गांव के इंतेजार से भी अवैध हथियार लेता था। इंतेजार भी खारगांव, मध्यप्रदेश से अवैध हथियार मंगाता था। वैसर ने बताया कि पहले वह अपने गांव के मूसा के साथ अवैध हथियारों की सप्लाई करता था। स्पेशल सेल जनवरी, 2019 में मूसा को गिरफ्तार कर लिया था। गांव के ही मूसा के कहने पर वैसर अवैध हथियारों की सप्लाई करने लगा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed