फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Smriti Irani Ask 10 questions from Arvind Kejriwal on Satyendar Jain are you saving nation betrayer

BJP Attacks AAP: स्मृति ईरानी ने केजरीवाल से पूछे 10 सवाल- क्या आप देश के गद्दार को पनाह दे रहे हैं

Wed, 01 Jun 2022 01:01 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 01 Jun 2022 01:01 PM IST
सार

स्मृति ने दिल्ली के सीएम केजरीवाल से सवाल पूछा कि आपने ही कहा है कि भ्रष्टाचार करना यानी देश के साथ गद्दारी करना है। ऐसे में आप सत्येंद्र जैन जैसे भ्रष्टाचारी को बचाकर क्या देश के गद्दार को पनाह दे रहे हैं?

विज्ञापन
Smriti Irani Ask 10 questions from Arvind Kejriwal on Satyendar Jain are you saving nation betrayer
स्मृति ईरानी-अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वार की गई गिरफ्तारी के बाद आज भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 10 सवाल पूछे हैं।
विज्ञापन


यह प्रेस कॉन्फ्रेंस केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने की और उन्होंने तमाम सवालों के साथ केजरीवाल से दो टूक प्रश्न ये पूछा कि क्या आप देश के गद्दार को पनाह दे रहे हैं। स्मृति ने कहा कि आपने ही कहा है कि भ्रष्टाचार करना यानी देश के साथ गद्दारी करना है। ऐसे में आप सत्येंद्र जैन जैसे भ्रष्टाचारी को बचाकर क्या देश के गद्दार को पनाह दे रहे हैं?
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा, दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल जी ने कल एक भ्रष्ट व्यक्ति को क्लीन चिट दी। अपने प्रेस के उद्बोधन में उन्होंने यह घोषणा की कि सतेंद्र जैन के खिलाफ जो आरोप हैं, वो सभी तथ्यों से बहुत दूर हैं। आखिर केजरीवाल खुद जज क्यों बन जाते हैं। अरविंद केजरीवाल ने सतेंद्र जैन को जनता की अदालत में बरी कर दिया। इसलिए आज मैं कुछ प्रश्न पूछने के लिए विवश हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्मृति ईरानी ने आगे प्रश्न किया, मेरा पहला सवाल अरविंद केजरीवाल जी से ये है कि क्या वो इस बात को स्पष्ट कर सकते हैं कि सतेंद्र जैन ने 4 शैल कंपनियों को अपने परिवार के सदस्यों के माध्यम से 16.39 करोड़ रुपये की, 56 शैल कंपनियों के माध्यम से, हवाला ऑपरेटर्स के सहयोग से, 2010-16 तक मनी लॉन्ड्रिंग की या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed