फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   smoking Cigarettes does not only damages the heart and lungs but it also damege fertility

सिर्फ दिल और फेफड़ों को ही नुकसान नहीं पहुंचाता सिगरेट, फर्टिलिटी भी हो जाती है धुंआ-धुंआ

Thu, 31 May 2018 09:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 31 May 2018 09:52 AM IST
विज्ञापन
smoking Cigarettes does not only damages the heart and lungs but it also damege fertility
smoking

ध्रूमपान बहुत ही हानिकारक है। सिगरेट पीने से सिर्फ दिल और फेफड़ों को ही नुकसान नहीं पहुंचता, बल्कि इसका असर शुक्राणुओं पर भी पड़ता है। यही कारण है कि यह इनफर्टिलिटी का कारण बन सकता है।

विज्ञापन


आंकड़े बताते हैं कि अकेले भारत में ही धू्रमपान करने से प्रति वर्ष 60 लाख लोगों की मौत हो जाती है। हाल ही में एक शोद्य के बाद यह बात भी सामने आई है कि 18 वर्ष से अधिक उम्र की चार में से एक महिला धू्रमपान करती है।
विज्ञापन


आईवीएफ  विशेषज्ञ डा. ज्योति गुप्ता ने बताया धूम्रपान महिलाओं में इनफर्टिलिटी की संभावना को 60 प्रतिशत तक बढ़ा सकता है। धूम्रपान का एक्टोपिक गर्भावस्था से संबंध हो सकता है। इसके कारण फैलोपियन ट्यूबों में समस्या आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्टोपिक गर्भावस्था में, शुक्राणु गर्भाशय तक नहीं पहुंचते फ्लोपियन ट्यूब के अंदर प्रत्यारोपण हो जाते हैं। इसके कारण गर्भाशय में परिवर्तन आ सकता है। ऐसे में गर्भाशयकैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है। सिगरेट में मौजूद रसायन अंडाशय के भीतर एंटीऑक्सीडेंट स्तर में असंतुलन पैदा कर सकते हैं।यह असंतुलन निषेचन को प्रभावित कर सकता है।


उन्होंने कहा तंबाकू का पुरुष प्रजनन क्षमता पर भी भारी दुष्प्रभाव पड़ता है। यह रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचाकर रक्त प्रवाह को प्रभावित करता है। तंबाकू के कारण क्रोमोसोम को भी क्षति पहुंच सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed