{"_id":"5d24bb728ebc3e6d243bb3b7","slug":"smoke-filled-in-metro-coach-passenger-faced-problem-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: मेट्रो के पिछले कोच में भरा धुंआ, यात्रियों को उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: मेट्रो के पिछले कोच में भरा धुंआ, यात्रियों को उतारा
Tue, 09 Jul 2019 09:36 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राजेश सैनी
Updated Tue, 09 Jul 2019 09:36 PM IST
सार
-रेड लाइन: शाहदरा स्टेशन पर रोकी गई ट्रेन
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो (फाइल फोटो)
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन पर मंगलवार को एक ट्रेन के पिछले डिब्बे में धुंआ भरने के कारण यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों ने शोर मचाना-शुरू कर दिया और ट्रेन के अगले डिब्बों की ओर भागने लगे। इसके चलते ट्रेन को शाहदरा मेट्रो स्टेशन पर रोक कर खाली कराया गया। इस दौरान किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। ट्रेन में भरे धुएं को लेकर डीएमआरसी ने कोई स्पष्टीकरण ना देते हुए पूरे मामले से पल्ला झाड़ लिया है।
विज्ञापन
शहीद स्थल न्यू बस अड्डा गाजियाबाद की ओर से एक मेट्रो सुबह करीब साढ़े 11 बजे रिठाला जा रही थी। जैसे ही ट्रेन ने दिलशाद गार्डन मेट्रो स्टेशन पार किया पिछले कोच में धीरे-धीरे धुआं भरने लगा। मानसरोवर पार्क मेट्रो स्टेशन पहुंचते ट्रेन में धुंआ तेजी से आगे की और बढ़ने लगा। इससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। ट्रेन ऑपरेटर को घटना की सूचना मिली तो उसने ट्रेन को शाहदरा मेट्रो स्टेशन पर रोक दिया। इसके बाद सभी यात्रिया को ट्रेन से बाहर निकाला लिया। बाद में ट्रेन को जांच के लिए डिपो भेज दिया गया। इस संबंध में डीएमआरसी ने कोच में धुंआ भरने के कारणों के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन
ब्लू लाइन पर तकनीकी खराबी ने यात्रियों को रुलाया
ब्लू लाइन पर मंगलवार दोपहर तकनीकी खराबी के कारण मेट्रो सेवा प्रभावित हुई। इस बीच यमुना बैंक और प्रगति मैदान के बीच ट्रेनों की रफ्तार बेहद धीमी रही। दोपहर करीब एक बजे इस सेक्शन पर तकनीकी खराबी शुरू हुई। इस संबंध में डीएमआरसी ने यात्रियों को सोशल मीडिया के जरिये सूचित किया, लेकिन मेट्रो सेवा में विलंब के कारण यात्रियों ने इसकी शिकायतें की। तकनीकी खराबी के कारण पूरी लाइन पर यात्रियों को ट्रेनों के लिए काफी इंतजार करना पड़ा। दोपहर में करीब एक बजकर 25 मिनट पर ट्रेनों का संचालन बहाल हुआ।
विज्ञापन