फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Smart water meters will be installed in 82 thousand houses in noida

नोएडा प्राधिकरण का बड़ा फैसला: 82 हजार घरों में लगेंगे स्मार्ट वाटर मीटर, जानिए इससे आप पर क्या पड़ेगा असर

Thu, 29 Feb 2024 11:15 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 29 Feb 2024 11:15 PM IST
सार

मौजूदा मीटर मैकेनिकल हैं। जो ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाते हैं। लिहाजा अब अल्ट्रासोनिक वाटर मीटर लगाने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

विज्ञापन
Smart water meters will be installed in 82 thousand houses in noida
पेयजल मीटर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर में आईओटी (इंटरनेट ऑफ थिंग्स) तकनीक पर आधारित अल्ट्रासोनिक वाटर मीटर लगाने की प्राधिकरण की तैयारी है। नई तकनीक आधारित स्मार्ट वाटर मीटर 82 हजार घरों में लगाए जाएंगे। नए मीटर लगाने के बाद उपभोक्ता के किए गए पानी खर्च का डाटा सर्वर के माध्यम से प्राधिकरण के पास उपलब्ध हो जाएगा। उपभोक्ता को खपत के अनुसार बिल देना होगा।

विज्ञापन

इस बाबत कुछ कंपनियों ने प्राधिकरण में प्रजेंटेशन दिया है। प्राधिकरण एजेंसियों के वाटर मीटर को लगाने के लगाने के लिए एस्टिमेट तैयार करा रहा है। वाटर मीटर लोकसभा चुनाव के बाद लगाए जाएंगे। प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल पांच हजार घरों में वाटर मीटर लगाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौजूदा मीटर मैकेनिकल हैं। जो ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाते हैं। लिहाजा अब अल्ट्रासोनिक वाटर मीटर लगाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। अधिकारियों ने बताया मैकेनिकल और अल्ट्रासोनिक वाटर मीटर इंटरनेट पर आधारित हैं। मैकेनिकल मीटर की मशीनरी के खराब होने की आशंका बनी रहती है। जबकि अल्ट्रासोनिक मीटर 10 साल तक चल सकती है। 

विज्ञापन

प्राधिकरण के अधिकारियों ने रेट के बाबत अलग-अलग शहरों के वाटर मीटर का अध्ययन किया है। इसकी रिपोर्ट प्राधिकरण के अधिकारियों को दी गई है। रिपोर्ट के आधार पर फिलहाल उपभोक्ताओं से वसूले जाने वाले दर पर फैसला होना बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed