{"_id":"56e2c6fd4f1c1b6c088b4576","slug":"smart-city-will-form-the-project-management-unit-for-the-millennium","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलेनियम स्मार्ट सिटी बनाने के लिए बनेगी प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलेनियम स्मार्ट सिटी बनाने के लिए बनेगी प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Fri, 11 Mar 2016 07:02 PM IST
विज्ञापन
गुड़गांव शहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम शहर को एक बेहतरीन व मिलेनियम स्मार्ट सिटी बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है। इसके लिए प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट बनाई जाएगी। स्टाफ की कमी होने के कारण अभी थोड़ी परेशानी जरूर है, लेकिन सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी क्षमता से अधिक कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
यह विचार शुक्रवार को नगर निगम आयुक्त टीएल सत्यप्रकाश ने आयोजित वित्त एवं संविधा कमेटी की बैठक में व्यक्त किए। मेयर विमल यादव की अध्यक्षता में नगर निगम के सेक्टर-34 स्थित कार्यालय में आयोजित कमेटी की बैठक में निगमायुक्त ने कहा कि 20 जेई आउटसोर्स आधार पर भर्ती करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं।
विज्ञापन
वार्डों में छोटे-छोटे कार्य करने के लिए 10 ठेकेदारों को एमपैनल किया जाएगा, जो निर्धारित दरों पर उक्त कार्य जल्द से जल्द करेंगे। इससे निगम पार्षदों तथा वार्ड के निवासियों को परेशानियों से निजात मिलेगी। दिसंबर 2016 तक गुडग़ांव को सफाई के क्षेत्र में टॉप-10 शहरों में शामिल किए जाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
बैठक में नगर निगम के वित्त वर्ष 2016-17 के बजट पर विस्तार से चर्चा मेयर विमल यादव ने कहा कि बजट में नगर निगम क्षेत्र के सभी सरकारी शिक्षण संस्थानों में विकास कार्य करवाने के लिए प्रावधान किया जाए।
उन्होंने सरकारी अस्पताल में सुविधाएं मुहैया करवाने, चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, निगम क्षेत्र के गांवों में भी वाईफाई सुविधा देने, बायो टॉयलेट प्रोजेक्ट, रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर सफाई व्यवस्था व टॉयलेट बनवाने आदि के लिए भी बजट में प्रावधान करने का सुझाव दिया। उक्त प्रावधान करने के बाद तैयार बजट को भविष्य में होने वाली सदन की विशेष बैठक में रखा जाएगा।
मेयर ने यह भी कहा कि सभी वार्डों में सीवर, स्ट्रीट लाईट, मेनहोल सहित अन्य प्रकार के छोटे-छोटे कार्य जल्द से जल्द हों। बैठक में पार्षदों ने सुझाव दिया कि ऐसी व्यवस्था की जाए कि वार्ड में 10 लाख रुपये तक के कार्य आसान प्रक्रिया से किए जा सकें।
हैपनिंग हरियाणा हैपनिंग वार्ड कार्यक्रम शुरू करने पर चर्चा
बैठक में यह भी सुझाव दिया गया कि हैपनिंग हरियाणा कार्यक्रम के तहत किए गए कार्यों को देखते हुए हैपनिंग वार्ड कार्यक्रम शुरू किया जाए। बैठक में यह भी सुझाव दिया गया कि जेई का कार्यालय वार्ड में ही बनाया जाए, ताकि विकास कार्यों की मॉनिटरिंग व उन्हें तेजी से करवाने में मदद मिले। मेयर ने नगर निगम के पुराने दफ्तर तथा कमान सराय में मल्टीलेवल पार्किंग बनाने का भी सुझाव बैठक में रखा।