{"_id":"b19d8989f8845d86fc2ce6ea0fe25024","slug":"smart-city-getting-people-to-the-city-s-response-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए मिल रहा लोगों का रिस्पांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए मिल रहा लोगों का रिस्पांस
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 18 Oct 2015 07:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्मार्ट सिटी के लिए नगर निगम को सोशल मीडिया से कोई खास रिस्पांस नहीं मिल रहा है। डेढ़ महीने के दौरान शुक्रवार तक फेसबुक पर मात्र 552 लाइक व ट्वीटर पर केवल 52 फॉलोअर जुड़ पाए हैं। कारण चाहे जो भी हो।
विज्ञापन
टॉप-20 स्मार्ट सिटी की सूची में जगह बनाने के लिए नगर निगम पिछले डेढ़ महीने से लोगों की राय जानने और सुझाव के लिए लगातार लोगों से संपर्क करने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
इसके लिए नगर निगम ने अपना फेसबुक और ट्वीटर भी बना रखा है, लेकिन उस पर अपेक्षा के अनुरूप रिस्पांस नहीं मिल पा रहा है। इसे निगम की जनता में साख कहें या कुछ और।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर छोटी-छोटी बातों पर कमेंट देने वाले लोग निगम के मामले में क्यों चुप हैं, यह हैरान करने वाली बात है। सामाजिक कार्यकर्ता एवं पद्श्री डॉ. ब्रह्मदत्त का कहना है कि ऐसा लगता है कि शहर की जनता निगम की कार्यप्रणाली पर विश्वास नहीं कर पा रही है।
क्योंकि अफसरों की छवि जनता के बीच बहुत अच्छी नहीं है। उधर, आरटीआई एक्टिविस्ट एसोसिएशन के महासचिव रवींद्र चावला का कहना है कि निगम अफसरों में ईमानदारी से काम करने की नीयत ही नहीं है।