फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Smart City: engineering students will be shown proposal.

स्मार्ट सिटी: इंजीनियरिंग छात्रों को दिखाया जाएगा प्रपोजल

Tue, 23 Feb 2016 06:21 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 23 Feb 2016 06:21 PM IST
विज्ञापन
Smart City: engineering students will be shown proposal.

फास्ट ट्रैक शहरों की सूची में शामिल होने के लिए नगर निगम अब कॉलेज के छात्रों से भी सहयोग लेगा। इसके तहत पुरानी कंसलटेंट कंपनी द्वारा तैयार किये गए स्मार्ट सिटी प्रपोजल को शहर के हर एक कॉलेज में दिया जाएगा।

विज्ञापन


ताकि छात्र प्रपोजल को देख कर उसकी गलतियों में सुधार कर सकें। खासकर इंजीनियरिंग और आर्किटेक्ट से जुड़े छात्रों से सुधार के सुझाव मांगे जाएंगे।

अच्छे सुझाव देने वाले छात्रों को निगम की ओर से पुरस्कार भी दिया जाएगा। इस बात की जानकारी निगम एसई डीआर भाष्कर ने दी। ज्ञात हो कि स्मार्ट सिटी को लेकर सोमवार को दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में एक कार्यशाल का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन


जिसमें टॉप-20 स्मार्ट सिटी के अलावा फास्ट ट्रैक की सूची में हिस्सा लेने वाले 23 शहरों के निगमायुक्त शामिल थे। कार्यशाला में शहरों को अपने प्रपोजल में दोबरा सुधार करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ताकि वह दूसरे चरण की प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन कर सकें। कार्यशाला में शामिल निगम एसई डीआर भास्कर ने बताया कि यह भी निर्णय लिया गया है कि पुराने स्मार्ट सिटी प्रपोजल पर इंजीनियरिंग छात्रों से भी सुझाव लिए जाएं।


भास्कर ने बताया कि नई कंसलटेंट कंपनी ईएंडवाई ने अपना काम संभाल लिया है। शहर के चुनिंदा लोगों से स्मार्ट सिटी को बेहतर बनाने के लिए सुझाव लिये जाएंगे। जिसमें ज्यादा से ज्यादा भागीदारी युवाओं की रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed