फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Smart Card facility in City Bus at Delhi NCR

मेट्रो की तर्ज पर सिटी बस में स्मार्ट कार्ड सुविधा, एनसीआर में पहला प्रयोग

Sat, 04 Aug 2018 10:11 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो, अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sat, 04 Aug 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
Smart Card facility in City Bus at Delhi NCR
DTC BUSES

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर साइबर सिटी में गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) द्वारा सिटी बसें चलाई जाएंगी। ‘गुरुगमन’ नाम से चलने वाली इस बस सेवा में मेट्रो की तर्ज पर पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम और स्मार्ट कार्ड टिकटिंग की व्यवस्था की गई है। दिल्ली-एनसीआर में पहली बार अनाउंसमेंट सिस्टम को लेकर प्रयोग किया गया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को बस का निरीक्षण किया और कहा कि 15 अगस्त से इस बस की सेवा शुरू होने से लोगों को फायदा होगा। एमडीए अधिकारियों का दावा है कि यात्रियों के लिए 24 घंटे सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। बुजुर्गों/दिव्यांग लोगों के लिए लो फ्लोर और फोल्डिंग रैंप की सुविधा भी रहेगी। हर महीने सिटी बस सेवा में जीएमडीए द्वारा नया रूट जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


पहले चरण में 25 बसों के साथ 26 किमी लंबे एक रूट पर सिटी बस सेवा को 24 घंटे शुरू करने की योजना है, जिसे सेक्टर-10 बस डिपो से पुराने शहर, मेट्रो स्टेशन को कनेक्ट करते हुए सेक्टर-10 डिपो पर खत्म किया जाएगा। मेट्रो की तर्ज पर यात्रियों को सुविधाएं देने के लिए खासतौर पर इन अल्ट्रा-लो-फ्लोर बसों में पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्मार्ट टिकटिंग सिस्टम और सुरक्षा उपकरणों के मद्देनजर अल्ट्रा-लो-फ्लोर बसों में ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस), सीसीटीवी, पैनिक बटन जैसी सुविधाएं भी होंगी। अगस्त माह के अंत तक 100 बसों को बेड़े में शामिल कर लिया जाएगा। 

डीटीसी की तरह अंदर नहीं होगी सीढ़ियां

डीटीसी की तरह अंदर नहीं होगी सीढ़ियां
इन बसों में यात्रियों की ज्यादा क्षमता के लिए डीटीसी की लो फ्लोर की तरह अंदर सीढ़ियों का प्रावधान नहीं रखा गया है। कंपनी अधिकारियों के मुताबिक, 35 सीटों की क्षमता वाली बस में पूरा फ्लोर एक समान होने से अन्य बसों की तुलना में 15-20 फीसदी यात्री ज्यादा सफर कर सकेंगे। बस के अंदर ही एंकरेज के साथ व्हील चेयर की व्यवस्था होगी।

ये रहेगा रूट
सेक्टर-10 बस डिपो से बाबा प्रकाशपुरी चौक, शीतला माता रोड, अतुल कटारिया चौक, एमडीआई चौक, सिग्नेचर टावर चौक, हुडा सिटी सेंटर, बख्तावर चौक, सुभाष चौक, हीरो होंडा चौक, सेक्टर-37 से बसई चौक और सेक्टर-10 बस डिपो तक रूट रहेगा।

बस की ये होंगी विशेषताएं
-स्मार्ट कार्ड के इस्तेमाल की सुविधा
-लो फ्लोर
-वन-स्टेप एंट्री
-यात्रियों के लिए स्टॉप रिक्वेस्ट बटन
-पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम
-दिव्यांगों के लिए व्हील चेयर रैंप की सुविधा
-चालक की आसानी के लिए विशेष रूप से निर्मित डैशबोर्ड
-सीसीटीवी, सेंट्रली मॉनीटर्ड सिस्टम
-जीपीएस से जुड़ा पैसेंजर इंफोर्मेशन सिस्टम (पीआईएस)
-बस में फायर एक्स्टंगुसर
-इंजन एरिया में फायर डिटेक्शन एंड संप्रेषण सिस्टम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed