{"_id":"61abd5e534eb3c54bd0488c0","slug":"slow-wind-speed-increased-pollution-in-delhi-ncr","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-एनसीआर: हवाओं की धीमी रफ्तार ने बढ़ाया प्रदूषण, सात दिसंबर से सुधार होने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-एनसीआर: हवाओं की धीमी रफ्तार ने बढ़ाया प्रदूषण, सात दिसंबर से सुधार होने की उम्मीद
Sun, 05 Dec 2021 02:26 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 05 Dec 2021 02:26 AM IST
सार
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड(सीपीसीबी) के मुताबिक, शनिवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 362 रहा। इससे एक दिन पहले यह 346 रिकॉर्ड किया गया था।
विज्ञापन
वायु प्रदूषण का हाल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों हवा का चाल की वजह से प्रदूषण के स्तर में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। इस कड़ी में शनिवार को एनसीआर के शहरों की हवा जहां खराब से खिसक कर बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गई। वहीं, दिल्ली की हवा में भी मामूली बदलाव हुआ है। वायु मानक संस्था सफर का पूर्वानुमान है कि अगले दो दिनों तक हवा की गुणवत्ता में खास बदलाव की संभावना नहीं है। आगामी सात दिसंबर से तेज हवाएं चलने से सुधार की अधिक गुंजाइश है।
विज्ञापन
भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान(आईआईटीएम) के मुताबिक, शनिवार को हवा की रफ्तार चार किलोमीटर प्रतिघंटा रिकॉर्ड की गई है। वहीं, मिक्सिंग हाइट 1100 मीटर व वेंटिलेशन इंडेक्स 2500 वर्ग मीटर प्रति सेकेंड रिकॉर्ड हुआ है। आईआईटीएम का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में हवा की दिशा बदलकर दक्षिण-पूर्वी हो जाएगी।
विज्ञापन
हालांकि, हवा की रफ्तार में कोई बदलाव नहीं होगा। लेकिन, मिक्सिंग हाइट बढ़कर 1600 मीटर व वेंटिलेशन इंडेक्स 3500 वर्ग मीटर प्रति सेकेंड रिकॉर्ड किया जा सकता है। इसके अगले दिन भी मिक्सिंग हाइट बढ़कर 2700 मीटर व वेंटिलेशन इंडेक्स बढ़कर 12500 वर्ग मीटर प्रति सेकेंड रिकॉर्ड किया जा सकता है। इससे हवा में बदलाव हो सकता है, लेकिन हवा का स्तर बहुत खराब श्रेणी में ही बना रहेगा।
विज्ञापन
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड(सीपीसीबी) के मुताबिक, शनिवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 362 रहा। इससे एक दिन पहले यह 346 रिकॉर्ड किया गया था। इसके अलावा फरीदाबाद का 356, गाजियाबाद का 327, ग्रेटर नोएडा का 335, गुरुग्राम का 334 व नोएडा का 355 एक्यूआई रहा। बीते 24 घंटे में हवा में पीएम 10 का स्तर 293 व पीएम 2.5 का स्तर 174 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर रिकॉर्ड किया गया।
तीन दिसंबर को एक्यूआई के आंकड़े
| दिल्ली | 346 |
| फरीदाबाद | 292 |
| गाजियाबाद | 342 |
| ग्रेटर नोएडा | 262 |
| गुरुग्राम | 296 |
| नोएडा | 312 |
दिल्ली के पांच हॉटस्पॉट
ओखला
जहांगीरपुरी
नरेला
पटपड़गंज
द्वारका