फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Slow moving metro due to technical malfunction in signaling

इस वजह से 35 मिनट तक मेट्रो सेवा रही बाधित, जनता को हुई परेशानी

Thu, 02 Aug 2018 09:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 02 Aug 2018 09:15 PM IST
विज्ञापन
Slow moving metro due to technical malfunction in signaling
delhi metro

ब्लू लाइन पर नोएडा सिटी सेंटर से द्वारका की ओर जाने वाली मेट्रो सेवा 35 मिनट तक बाधित रही। इस रूट पर यमुना बैंक तक धीमी गति से मेट्रो चलानी पड़ी। सिग्नलिंग में कुछ खामी के कारण यह दिक्कत सामने आई।

विज्ञापन


डीएमआरसी प्रवक्ता के मुताबिक, बृहस्पतिवार सुबह 8:50 बजे एक ट्रेन नोएडा सिटी सेंटर से द्वारका जाने के लिए निकली, लेकिन सिग्नल में कुछ खामियों से ट्रेन को धीमी गति से चलाना पड़ा।
विज्ञापन


इस वजह से इस रूट पर ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी पर असर पड़ा। मेट्रो को पांच से दस किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड में चलाते हुए यमुना बैंक तक पहुंचाया गया। यहां ट्रेन को खाली कराकर और ट्रेन को जांच के लिए डिपो भेज दिया गया। वहीं, इस ट्रेन के धीमी गति से चलने से पीछे से आ रही दूसरी ट्रेनें भी प्रभावित हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें दूसरे स्टेशनों पर खड़ा करना पड़ा। आगे के स्टेशनों की फ्रीक्वेंसी पर भी असर पड़ा। सुबह 9:25 बजे तक इस रूट पर मेट्रो सेवा सामान्य हो पाई। पीक आवर होने से इस दौरान नोएडा से द्वारका और दूसरे स्थानों तक जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हुई। फ्रीक्वेंसी में अंतर आने से उनको काफी लेटलतीफी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed