{"_id":"65aa9a6796f654d1d6079cb9","slug":"slogans-supporting-khalistan-written-on-the-wall-in-hastasal-delhi-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: हस्तसाल में दीवार पर लिखे खालिस्तानी नारे, पुलिस ने विदेश में बैठे खालिस्तानियों के आका को भेजा वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: हस्तसाल में दीवार पर लिखे खालिस्तानी नारे, पुलिस ने विदेश में बैठे खालिस्तानियों के आका को भेजा वीडियो
Fri, 19 Jan 2024 09:21 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 19 Jan 2024 09:21 PM IST
सार
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। वहीं, खालिस्तानी समर्थकों ने स्लोगन लिखकर सनसनी फैला दी। हालांकि पुलिस ने स्लोगन मिटवा दिए हैं। साथ ही पुलिस आरोपियों की पहचान कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने दीवार से मिटाई स्लोगन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गणतंत्र दिवस को लेकर दिल्ली में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। इसी बीच निहाल विहार के बाद खालिस्तानी समर्थकों ने उत्तम नगर में खालिस्तान समर्थित स्लोगन लिखकर सनसनी फैला दी। आरोपियों ने हस्तसाल के एक सरकारी स्कूल की दीवार पर स्लोगन लिख दिए। इस बात की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्लोगन को मिटा दिया। उत्तम नगर थाना पुलिस ने इस बाबत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार रात उत्तम नगर थाना पुलिस को स्कूल की दीवार पर स्लोगन लिखे होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि दीवार पर खालिस्तान समर्थक स्लोगन लिखे हुए हैं। पुलिस ने स्लोगन को तुरंत मिटा दिया। साथ ही पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
इससे पहले सोमवार को पुलिस को निहाल विहार के चंदर विहार में दीवार पर स्लोगन लिखे जाने की जानकारी मिली थी। पुलिस अधिकारी का कहना है कि आरोपियों ने स्लोगन लिखने के बाद उसका वीडियो बनाया और उसे विदेश में बैठे खालिस्तान प्रमुख को भेजा। पुलिस आरोपियों की पहचान कर रही है।
विज्ञापन