फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Slight decline in air quality index in Delhi

दिल्ली: मौसम का मिजाज बदला, वायु गुणवत्ता सूचकांक में आई मामूली गिरावट

Fri, 18 Oct 2019 09:26 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Fri, 18 Oct 2019 09:26 PM IST
विज्ञापन
Slight decline in air quality index in Delhi
दिल्ली वायु प्रदूषण (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

मौसम का मिजाज बदलने के साथ ही शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर की आबोहवा में भी सुधार आया। सतह पर चलने वाली तेज हवाओं से दिल्ली के प्रदूषकों को दूर-दूर तक फैला दिया। इससे वायु गुणवत्ता सूचकांक 250 से नीचे पहुंच गया। हालांकि, अभी भी यह खराब स्तर पर बना हुआ है। वहीं, रविवार को एक बार फिर से गुणवत्ता खराब होने का अंदेशा सफर ने जताया है।

विज्ञापन


सफर का कहना है कि शुक्रवार को दिल्ली की सतह पर चलने वाली हवाओं की चाल तेज रही। इससे प्रदूषक दूर-दूर तक फैल गए। इसका सीधा असर वायु की गुणवत्ता पर पड़ा। गुरुवार की तुलना में शुक्रवार को इसमें 36 अंकों का सुधार आया। शनिवार को भी हवा की चाल कमोवेश इसी तरह रहेगी। इससे पराली के धुएं की मात्रा बढ़ने के बावजूद प्रदूषण के स्तर में बड़े पैमाने पर बढ़ोत्तरी नहीं होगी। हवा की गुणवत्ता खराब स्तर में बनी रहेगी।
विज्ञापन


सफर का पूर्वानुमान है कि रविवार से ऊपरी सतह पर चलने वाली हवा की दिशा की बदलकर उत्तर पश्चिमी हो जाएगी। वहीं, इस बीच सतह की हवा भी धीमी रहेगी। ऐसी हालात में तेजी से हवा की गुणवत्ता खराब होगी। रविवार को हवा बेहद खराब स्तर पर पहुंचेगी। हालांकि, सफर का कहना है कि अगर हवा तेजी से चली तो हालात बदतर होने से बच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, शुक्रवार को दिल्ली में द्वारका, बवाना व वजीरपुर की हवा बेहद खराब थी। तीनों इलाकों का सूचकांक तीन सौ पार था। इसके अलावा दूसरे इलाके के लोगों ने खराब व औसत दर्ज की हवा में सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed