साइज जीरो कार पकड़ती है 305 की रफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलियाई ग्रांड प्रिक्स 2015 में वर्ल्ड चैंपियन फर्नांडो ओलांसो और जेंसन बटन द्वारा चलाई गई फार्मुला-वन (साइज जीरो) कार की गरज से पूरा ऑडिटोरियम ही गूंज उठता है।
ऑटो एक्सपो-2016 में होंडा कंपनी ने अपने स्टॉल पर सबसे आगे इस मैक्लेरन होंडा एमपी 4-30 फार्मुला-वन कार को शो के लिए रखा है। कार को देखने के लिए लोगों और विशेषकर युवाओं की सबसे अधिक भीड़ इसी स्थान पर लग रही है।
मैक्लेरन टीम की फॉर्मुला वन कार में होंडा कंपनी का आरए615एच हाईब्रिड 1.6 लीटर (98 सीयु इन) इंजन लगा है। जो अधिकतम 15,000 आरपीएम (राउंड पर मिनट) लेता है।
कार में आठ फ्रंट गेयर और एक बैक गेयर है
जैसे ही कार को स्टार्ट किया जाता है इंजन के शोर की धमक लोगों के दिलों की धड़कनों को तेज कर देती है। लोगों में इसे एक नजर देखने के लिए होड़ मची हुई है।
साइज जीरो के नाम से विख्यात कार में आठ फ्रंट गेयर और एक बैक गेयर है। 2005 और 2006 में फॉर्मुला वन वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने वाले फर्नांडो ओलांसो और 2009 के विश्व चैंपियन जेसन बटन की यह पसंदीदा फॉर्मुला-1 कार है।
मोनाको ग्रांड प्रिक्स में इस कार ने 305 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार पकड़ी थी। कार्बन-फाइबर सेल से बनी कार की लंबाई 5 मीटर चौड़ाई 1.8 मीटर है।