फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   sixteen thousand students appeared for Atul maheshwari scholarship 

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्तिः 16  हजार से अधिक विद्यार्थियों ने दी परीक्षा, दिखा जबरदस्त उत्साह 

Sun, 18 Nov 2018 04:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Sun, 18 Nov 2018 04:53 PM IST
विज्ञापन
sixteen thousand students appeared for Atul maheshwari scholarship 
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के लिए परीक्षा देते छात्र - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति 2018 के दूसरे चरण की परीक्षा रविवार को 18  शहरों के 19 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुई। 9वीं से 12वीं कक्षा के 16 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने छात्रवृत्ति पाने के लिए परीक्षा दी। 

विज्ञापन


परीक्षा को लेकर बच्चों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। इस बार परीक्षार्थियों की उपस्थिति में भी बढ़ोतरी देखने को मिली। परीक्षा केंद्रों पर सुबह से बच्चे पहुंचने शुरू हो गए थे। कई जगह पर विद्यार्थियों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं।
विज्ञापन


विद्यार्थियों की अधिक संख्या को देखते हुए एक जगह दो चरणों में परीक्षा करानी पड़ी। लिखित परीक्षा ओएमआर शीट के माध्यम से ली गई। एडमिट कार्ड ऑनलाइन भेजे गए थे। परीक्षा का परिणाम जल्द ही अमर उजाला और foundation.amarujala.com पर घोषित कर दिया जाएगा।  इससे पहले 28 अक्टूबर को पहले चरण की परीक्षा संपन्न हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन केंद्रों पर हुई परीक्षा

इलाहाबाद, अलीगढ़, बरेली, जालंधर, झांसी, ललितपुर, लखनऊ, मुरादाबाद, आजमगढ़, करनाल, गाजियाबाद, बुलंदशहर, मेरठ, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, मंडी और सिरमौर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed