{"_id":"5d3d47388ebc3e6cae4ef62c","slug":"six-year-old-prince-will-bring-ganga-jal-to-haridwar-by-skating","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"छह साल का प्रिंस हरिद्वार से लाएगा गंगाजल, 230 किलोमीटर स्केटिंग कर वापस आएगा नन्हा शिवभक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह साल का प्रिंस हरिद्वार से लाएगा गंगाजल, 230 किलोमीटर स्केटिंग कर वापस आएगा नन्हा शिवभक्त
Sun, 28 Jul 2019 12:26 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 28 Jul 2019 12:26 PM IST
विज्ञापन
स्केटिंग कर वापस आएगा नन्हा शिवभक्त
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांवड़ यात्रा में शिवभक्तों के अलग-अलग रूप देखने को मिल रहे हैं। छह साल का नन्हा शिवभक्त प्रिंस भी गंगाजल भरने के लिए अपनी टीम के साथ हरिद्वार रवाना हो चुका है। खास बात यह है कि प्रिंस अपनी टीम के साथ स्केटिंग करते हुए हरिद्वार से गंगाजल लाएगा। इस दौरान टीम 230 किमी का पूरा सफर स्केटिंग पर ही पूरा करेगी।
शुक्रवार को जीटा-1 स्थित दरबारी लाल फाउंडेशन वर्ल्ड स्कूल से शहर के नौ कांवड़िये (स्केटिंग खिलाड़ी) हरिद्वार के लिए रवाना हुए। इनमें गामा-1 ग्रेनो निवासी छह साल का प्रिंस शिहॉग भी शामिल है।
गौतमबुद्ध नगर रोलर स्केटिंग स्पोर्ट्स के अध्यक्ष देवेंद्र नागर और खिलाड़ियों के माता-पिता ने धार्मिक यात्रा के लिए पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं। ये कांवड़िये 28 जुलाई की सुबह हरकी पैड़ी से गंगाजल लेकर ग्रेटर नोएडा के लिए चलेंगे।
विज्ञापन
230 किलोमीटर का सफर स्केटिंग से ही करेंगे। कांवड़िये 29 जुलाई को शाम तक ग्रेटर नोएडा पहुंचकर गामा-1 स्थित शिव गौरी मंदिर में परिक्रमा करेंगे। 30 जुलाई को शिवरात्रि पर सभी अपने गांव के मंदिर में गंगा जल चढ़ाएंगे।

कांवड़ियों में घोड़ी गांव ग्रेनो निवासी उदय रावल (14 वर्ष), बरौला गांव नोएडा निवासी राष्ट्रीय पदकधारी रोहन चौहान (15 वर्ष), सेक्टर 36 ग्रेनो निवासी राष्ट्रीय पदकधारी स्पर्श राणा (16 वर्ष), ओमिक्रॉन ग्रेनो निवासी अंतरराष्ट्रीय पदकधारी अंशुल कुमार (19 वर्ष), एल्डिको रेजिडेंसी ग्रेनो निवासी राष्ट्रीय पदकधारी प्रियांशु जैन (21 वर्ष), कैलाशपुर दादरी निवासी राष्ट्रीय पदकधारी अनुज भाटी (23 वर्ष), बिरोंडी गांव निवासी राष्ट्रीय पदकधारी चरण सिंह (22 वर्ष), सीनियर सिटीजन सोसायटी ग्रेनो निवासी अंतरराष्ट्रीय पदकधारी रजनीकान्त ठाकुर भी शामिल हैं।