फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Six women gang doing major incidents in Delhi Metro

छह महिलाओं का गैंग दिल्ली मैट्रो में करता था बड़ी वारदातें

Tue, 18 Aug 2015 09:28 PM IST
Updated Tue, 18 Aug 2015 09:28 PM IST
विज्ञापन
Six women gang doing major incidents in Delhi Metro

कश्मीरी गेट मेट्रो थाना पुलिस ने मेट्रो ट्रेन में चोरी करने वाली महिला गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


इनके पास से पुलिस ने 95 हजार रुपये बरामद किए हैं। जिसे गैंग ने एक  महिला यात्री से चुराए थे। मेट्रो पुलिस उपायुक्त जीतेंद्र मणि ने बताया कि किरण चड्ढा मानसरोवर गार्डन में रहती है।

विज्ञापन


गत 11 जुलाई को किरण मेट्रो में यात्रा कर रही थी। जब वह चावड़ी बाजार स्टेशन पर उतरी तो उसके बैग से 1.30 लाख रुपये गायब थे। उसने तुरंत इसकी शिकायत पुलिस से की।
विज्ञापन
विज्ञापन

गैंग की लीडर कविता शादीपुर में रहती थी

Six women gang doing major incidents in Delhi Metro

कश्मीरी गेट थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जिसमें पुलिस ने किरण के पास कई महिलाओं को देखा।


किरण ने एक महिला पर चोरी करने का शक जताया। छानबीन में पता चला कि उस महिला का नाम कविता है और वह शादीपुर में रहती है। कविता महिलाओं की गिरोह के साथ मेट्रो में चोरी की वारदात को अंजाम देती है।

17 अगस्त को कश्मीरी गेट थाना प्रभारी अमलेश्वर राय को सूचना मिली कि कविता गिरोह के साथ चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन पर आने वाली है।

महिलाओं के बैग से छोटा पर्स निकाल लेती थीं ये

Six women gang doing major incidents in Delhi Metro

जहां पहले से सादी वर्दी में मौजूद पुलिसकर्मियों ने कविता समेत छह महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। उनके निशानदेही पर पुलिस ने 95 हजार रुपये बरामद कर लिए।


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पकड़ी गई अन्य महिलाओं की पहचान अनिता, इमला, इंदू, लक्ष्मी और कमला के रूप में र्हुई है। सभी शादीपुर इलाके में रहती हैं।

महिला गिरोह मेट्रो में यात्रा करने वाली महिलाओं के बैग से छोटा पर्स निकाल लेती थीं, जिसमें महिलाएं कैश रखती हैं। पुलिस इनसे अन्य वारदात के बारे में पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed