फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Six students of Delhi returned from Iran said situation there is scary

दिल्ली पहुंचे छात्रों की आपबीती: ईरान के हालत डरावने, गजल बोली- भारत लौटकर काफी खुश हूं; मरियम ने बताई परेशानी

Thu, 19 Jun 2025 07:13 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Thu, 19 Jun 2025 07:13 PM IST
सार

जामिया नगर में रहने वाली गजल परवीन ने बताया कि दिल्ली लौट कर काफी खुश है। उन्होंने कहा कि इस्राइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण स्थिति काफी गंभीर हो गई है।

विज्ञापन
Six students of Delhi returned from Iran said situation there is scary
ईरान से लौटे दिल्ली के छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ईरान के हालत काफी खराब हैं, यदि समय पर अपने वतन वापस नहीं लौटते तो पता नहीं क्या हो जाता। समय पर भारत सरकार ने सुध ले ली और छात्रों को सुरक्षित भारत पहुंचा दिया। ये डर है ईरान से भारत वापस लौटे दिल्ली के छात्रों का। गुरुवार सुबह 3:40 बजे दिल्ली के ये सभी छह छात्र इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर पहुंचे। यहां डीएम नई दिल्ली की आपदा प्रतिक्रिया शाखा के एकीकृत कमान केंद्र में इन छात्रों को रिसीव किया गया। जहां से इनके दिल्ली स्थित घर भेज दिया गया। 

विज्ञापन

जामिया नगर में रहने वाली गजल परवीन ने बताया कि दिल्ली लौट कर काफी खुश है। उन्होंने कहा कि इस्राइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण स्थिति काफी गंभीर हो गई है। हमेशा डर लगा रहता था कि कभी भी कुछ हो सकता है। इसी बीच भारतीय दूतावास से मदद की जानकारी मिली। इसके बाद तुरंत ईरान की उर्मिया मेडिकल यूनिवर्सिटी से निकालने का प्रयास शुरू हो गया। वहां से सुरक्षित निकाल कर आर्मेनिया पहुंचे, जहां उन्हें राजधानी येरेवन के होटलों में ठहराया गया। बाद में इंडिगो की एक फ्लाइट आर्मेनिया के येरेवन एयरपोर्ट से इन छात्रों को लेकर कतर की राजधानी दोहा के लिए रवाना हुई थी। उसके बाद इसके बाद दोहा से नई दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं त्रिलोकपुरी में रहने वाली मरियम रोज ने कहा कि हम लोग जहां पर रुके हुए थे। इंटरनेट न होने के कारण ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई। लेकिन सूचना मिल रही थी कि ईरान के हालात काफी खराब हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय एंबेसी ने उन्हें ईरान से निकलने के लिए तुरंत व्यवस्था की बस के माध्यम से आर्मेनिया लाए गए। उसके बाद दोहा के रास्ते भारत पहुंचे। वहीं अन्य छात्रों ने बताया कि ईरान के अलग-अलग शहरों से भारतीय छात्र आर्मेनिया से लगे नॉरदुज बॉर्डर पहुंचे। यहां से इन्हें बस से आर्मेनिया के येरेवन एयरपोर्ट ले जाया गया। इसके बाद इन छात्रों को हवाई रूट से भारत लाया जा रहा है।

विज्ञापन

आईजीआई तीन पर बनाया गया है विशेष कार्यालय 
किसी भी आपदा से निपटने के लिए इंदिरा गांधी हवाई अड्डे के टर्मिनल 3 पर एकीकृत कमान केंद्र बनाया गया है। नई दिल्ली के डीएम सन्नी सिंह के नेतृत्व में एसडीएम प्रतीक राज यादव ने इस आपदा प्रतिक्रिया शाखा को देख रहे हैं। इस केंद्र पर गुरुवार सुबह 3:40 बजे नई दिल्ली के जिला परियोजना अधिकारी डॉ. विनोद भारद्वाज ने दिल्ली के सभी छह छात्रों को रिसीव किया और सकुशल उनके माता को सौंप दिया। 

ईरान से लौटे दिल्ली के छात्र 
गजल परवीन 
मरियम रोज 
समीर आलम 
मोहम्मद जायद खान 
मोहम्मद आकिब 
अमान नजार 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed