{"_id":"5e76242f8ebc3e76d216858e","slug":"six-more-infected-with-corona-in-delhi-more-than-10-thousand-people-in-home-quarantine","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में कोरोना से छह और संक्रमित, 26 हुई संख्या, 10 हजार से ज्यादा लोग एकांतवास में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में कोरोना से छह और संक्रमित, 26 हुई संख्या, 10 हजार से ज्यादा लोग एकांतवास में
Sat, 21 Mar 2020 07:56 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 21 Mar 2020 07:56 PM IST
सार
-होम क्वारंटीन में हैं 10 हजार से ज्यादा लोग
-दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के पास टीम पड़ी कम
विज्ञापन
corona virus
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना वायरस को लेकर पिछले दो दिन से दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के पसीने छूट गए हैं। राजधानी में पिछले 24 घंटे के भीतर छह और नए संक्रमित मरीज मिले हैं, जिसके बाद दिल्ली में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 26 हो गई है। इसके अलावा शनिवार शाम तक 10 हजार से ज्यादा दिल्लीवालों को गृह एकांतवास (होम क्वारंटीन) पर भेज दिया गया।
विज्ञापन
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, 10,464 लोग इस समय गृह एकांतवास पर हैं। कोरोना वायरस को लेकर हेल्पलाइन नंबरों पर तेजी से फोन कॉल भी बढ़ गए हैं। स्थिति यह है कि मेडिकल टीमें भी कम पड़ गई हैं। दिलशाद गार्डन के एल ब्लॉक को पूरी तरह से शटडाउन करने के निर्देश दिए जा चुके हें। लोगों को घरों में ही रहने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यदि रविवार को जनता कर्फ्यू ठीक रहा तो सोमवार से दिल्ली को भी शटडाउन किया जा सकता है। दिल्ली से आंध्रप्रदेश जाने वाली ट्रेन में भी काफी लोग संक्रमित मिलने के बाद विभाग को आशंका है कि ये सामुदायिक स्तर पर फैल सकता है।
विज्ञापन
दिल्ली में अब तक कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 26 हो चुकी है। इनमें एक विदेशी नागरिक भी शामिल है। इसके अलावा एक मरीज की मौत हो चुकी है। राजस्थान, पश्चिम बंगाल और पंजाब के मूल निवासी चार मरीज दिल्ली में संक्रमित मिले हैं।