फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Six Delhi Police officers received the Union Home Minister Medal

दिल्ली पुलिस के छह अफसरों को मिला केन्द्रीय गृहमंत्री पदक

Sat, 15 Aug 2020 06:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 15 Aug 2020 06:26 AM IST
विज्ञापन
Six Delhi Police officers received the Union Home Minister Medal
इंस्पेक्टर सतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली पुलिस के एक डीसीपी समेत छह अफसरों को वर्ष 2020 के लिए केन्द्रीय गृहमंत्री पदक दिया गया है। जांच में बढिय़ा उत्कृष्टता के लिए इन पुलिस अफसरों को ये पदक दिया गया है। इन पुलिस अफसरों में तब्लीगी मरकज मामले की जांच कर रहे एसीपी अरविंद कुमार व जांच अधिकारी इंस्पेक्टर सतीश कुमार शामिल है। एक लाख से ज्यादा की दिल्ली पुलिस फोर्स में इन छह अफसरों की जांच की तारीफ हो रही है।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि केद्रीय गृहमंत्री की ओर से गुणवत्तापूर्ण जांच के लिए हर वर्ष केन्द्रीय गृहमंत्री पदक दिया जाता है। कुछ वर्ष पहले ये ही पदक शुरू किया गया है। वर्ष 2020 के लिए सभी राज्यों की पुलिस, राष्ट्रीय जांच एजेंसी, सीबीआई और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के 121 पुलिस अफसरों को दिया गया है। 
विज्ञापन


इनमें दिल्ली पुलिस के छह अफसर शामिल हैं। अपराध शाखा की डीसीपी राजेश देव, अपराध शाखा में तैनात एसीपी अरविंद कुमार, इंस्पेक्टर नीरज कुमार, इंस्पेक्टर विजय कुमार शर्मा, इंस्पेक्टर सतीश कुमार व न्यू फेंड्स कॉलोनी थाने में विष्णुदत्त शर्मा शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीपी अरविंद कुमार व इंस्पेक्टर सतीश कुमार को यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी हत्या, बुराड़ी में 11 लागों की खुदकुशी और तीस हजारी कोर्ट में पुलिस व वकीलों की झड़प आदि केसों की बढिय़ा तरीके से जांच के लिए ये पदक दिया गया है। ये दोनों अफसर अभी निजामुद्दीन स्थित तब्लीगी मरकज मामले की जांच कर रहे हैं। एसआई विष्णुदत्त तिवारी ने मोहाली, पंजाब से दो बच्चियों को 24 घंटे में छुड़ाया था। 


दिल्ली के न्यू फ्रेड्स कॉलोनी इलाके से अपहरण कर इन बच्चियों को मोहाली पंजाब में देह व्यापार के लिए बेचा जा रहा था। एसआई विष्णुदत्त तिवारी ने बढिय़ा जांच मोहाली से न केवल बच्चियों को मुक्त कराया, जबकि नेपाली महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed