फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Six day international dance festival begins in Delhi

International Dance Festival: छह दिवसीय अंतरराष्ट्रीय नृत्य महोत्सव का हुआ आगाज, पीएम मोदी ने दिया ये संदेश

Wed, 16 Oct 2024 10:03 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 16 Oct 2024 10:03 PM IST
सार

छह दिनों के आयोजन में 30 सेमिनार होंगे। इनमें भारतीय नृत्य के ऐतिहासिक और समकालीन विकास, नृत्य शिक्षा, अनुसंधान विधियों और कलाओं पर कृत्रिम बुद्धिमत्ता के प्रभाव जैसे विषयों पर चर्चा होगी।

विज्ञापन
Six day international dance festival begins in Delhi
अंतरराष्ट्रीय भारतीय नृत्य महोत्सव - फोटो : अमर उजाला/जी पाल

विस्तार

संगीत नाटक अकादमी ने बुधवार को पूसा के एपी शिंदे हॉल में अंतरराष्ट्रीय भारतीय नृत्य महोत्सव का आगाज किया। इसका उद्घाटन संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने किया। इस दौरान उन्होंने इसे भारतीय नृत्य की भव्य परंपरा का जश्न मनाने वाला महोत्सव बताया। उन्होंने इसमें दुनिया भर के कलाकारों, विद्वानों, और अभ्यासकर्ताओं को महोत्सव के जरिए सांस्कृतिक विरासत को सम्मानित करने के लिए एक साथ लाने की बात कही।

विज्ञापन


Trending Videos

उन्होंने गंगा नदी का उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे गंगा की धारा निरंतर है, वैसे ही ये परंपराएं भी पीढ़ियों से चली आ रही हैं। ये हमें विविधता के बीच गहरी एकता से जोड़ेगी। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महोत्सव के लिए एक विशेष संदेश में कहा कि यह हमारे लिए एक ऐतिहासिक पल है और एक यादगार अवसर है। उन्होंने विभिन्न देशों के कलाकारों की भागीदारी को सांस्कृतिक आदान-प्रदान में मददगार बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि छह दिनों के आयोजन में 30 सेमिनार होंगे, जिनमें भारतीय नृत्य के ऐतिहासिक और समकालीन विकास, नृत्य शिक्षा, अनुसंधान विधियों और कलाओं पर कृत्रिम बुद्धिमत्ता के प्रभाव जैसे विषयों पर चर्चा होगी। इसमें कलाकारों के लिए स्थाई आजीविका और कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) वित्तपोषण पर भी चर्चा होगी।

विज्ञापन

रोजाना सांस्कृतिक प्रस्तुतियां मोहेंगी मन
कार्यक्रम के दौरान रोज शाम मंडी हाउस के कमानी ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक प्रदर्शन होंगे। इसमें डॉ. सोनल मानसिंह और रामली इब्राहिम जैसे प्रसिद्ध कलाकारों के साथ-साथ भारत और विदेशों से एकल और समूह प्रदर्शन होंगे। इसके अलावा दो प्रदर्शनी भी लगेंगी। ललित कला अकादमी में संगीत नाटक अकादमी का इतिहास और एपी शिंदे सिम्पोजियम हॉल में भाग लेने वाले कलाकारों की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed