फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Six Bangladeshis hiding in Delhi as transgender arrested

दिल्ली में बांग्लादेशी बचेंगे नहीं: किन्नर बन मांगते थे भीख, छह अरेस्ट; खास एप के जरिए करते थे बांग्लादेश बात

Fri, 28 Mar 2025 09:00 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Fri, 28 Mar 2025 09:00 PM IST
सार

-किन्नर बन दिल्ली में छिपकर रह रहे बांग्लादेशी, छह गिरफ्तार
-उत्तर पश्चिम जिला पुलिस ने की कार्रवाई, आरोपी प्रतिबंधित एप के जरिये बांग्लादेश में अपने स्वजन से करते थे बात

विज्ञापन
Six Bangladeshis hiding in Delhi as transgender arrested
दिल्ली में छह बांग्लादेशी गिरफ्तार, किन्नर बनकर मांगते थे भीख - फोटो : freepik AI

विस्तार

राष्ट्रीय राजधानी में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी किन्नर बनकर रह रहे हैं। शुक्रवार को उत्तर पश्चिम जिला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी किन्नर बनकर सड़कों पर भीख मांगते थे। गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मद जकरिया माइना खान, सुहाना खाना उर्फ सौरभ, अखी सरकार, मोहम्मद बोइजेद खान उर्फ पाखी, मोहम्मद राणा और जानी हुसैन उर्फ जिमी है।

विज्ञापन

ऐसे आए भारत
आरोपी बांग्लादेश के बरगुना, गाजीपुर और नौगांव के रहने वाले हैं। पूछताछ करने पर पता चला कि आरोपी एजेंट के माध्यम से भारत में अवैध तरीके से दाखिल हुए थे। इसके बाद ट्रेन के जरिये दिल्ली आए। यहां पर जहांगीपुरी इलाके में रह रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

एप के जरिए करते थे बांग्लादेश बात
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त सिंकदर सिंह ने बताया कि आरोपी किन्नर बनकर ट्रैफिक सिग्नल पर भीखा मांगते थे। जांच में पता चला कि आरोपियों के मोबाइल में एक प्रतिबंधित एप डाउनलोड था। इस एप के जरिये वह बांग्लादेश में अपने स्वजन से बात करते थे। फिलहाल आरोपियों को निर्वासन की कार्रवाई के लिए एफआरआरओ को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन

राजधानी में एक भी घुसपैठियों को रहने नहीं देंगे : अशीष सूद
दिल्ली सरकार के गृह मंत्री अशीष सूद ने कहा है कि छह अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों की गिरफ्तारी के मामले को स्वत: संज्ञान लिया गया है। इस मामले में दिल्ली पुलिस को कठोर कार्रवाई के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में एक भी अवैध घुसपैठियों को रहने नहीं दिया जाएगा। दिल्ली सरकार शीघ्र ही लामपुर स्थित डिटेंशन सेंटर को अपने कब्जे में लेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से सभी अवैध घुसपैठियों को पनाह देने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed