फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Situation will worsen in Noida, chances of AQI crossing 400

Pollution NCR : नोएडा-ग्रेटर नोएडा में बिगड़ेंगे हालात, जानकार बोले- एक्यूआई 400 के पार जाने के आसार

Mon, 23 Oct 2023 05:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 23 Oct 2023 05:42 AM IST
सार

विभागीय अधिकारियों के मुताबिक तीन दिनों तक वायु प्रदूषण से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। उन्होंने ग्रेनो का एक्यूआई 400 के पार पहुंचने की आशंका जताई है। 

विज्ञापन
Situation will worsen in Noida, chances of AQI crossing 400
demo pic... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा और नोएडा की हवा काफी प्रदूषित हो गई है। ग्रेप लागू होने के बाद रविवार को पहली बार दोनों शहरों का वायु गुणवत्ता सूचकांक रेड जोन में 300 के पार पहुंच गया है। उत्तर प्रदेश प्रदूषण विभाग के अधिकारियों ने हवा थमने और पराली के धुएं की वजह से प्रदूषण का स्तर बढ़ने का दावा किया है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक तीन दिनों तक वायु प्रदूषण से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। उन्होंने ग्रेनो का एक्यूआई 400 के पार पहुंचने की आशंका जताई है। 

विज्ञापन


अहम है कि महज एक सप्ताह पहले नोएडा और ग्रेटर नोएडा की हवा बेहतर थी। ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई येलो और नोएडा का एक्यूआई ग्रीन जोन में था, लेकिन पिछले तीन दिन में दोनों शहर का वायु प्रदूषण खतरनाक श्रेणी में पहुंच गया है। ग्रैप लागू होने के बाद पहली बार दोनों शहर का एक्यूआई रेड जोन में पहुंचा है।
विज्ञापन


दोपहर तक छाई रही धुल और धुएं की परत
नोएडा। रविवार को नोएडा में लोगों की नींद हवा में घुले प्रदूषण के साथ खुली। पूरे शहर में दोपहर तक धुल और धुएं की परत की छाई रही। दोपहर बाद हवा चलने पर मामूली राहत मिली। रविवार शाम पांच बजे सेक्टर-116 में एक्यूआई 361 रिकॉर्ड हुआ। वहीं सेक्टर-62 में भी एक्यूआई 300 रिकॉर्ड हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले छह दिनों से लगातार बढ़ रहा प्रदूषण 
            तिथि              ग्रेनो    नोएडा

  • 17 अक्तूबर    108      80
  • 18 अक्तूबर     156    129
  • 19 अक्तूबर    166    136
  • 20 अक्तूबर    238    214
  • 21 अक्तूबर    289    249
  • 22 अक्तूबर    354    304

ग्रेनो वेस्ट से अधिक रहा ग्रेनो का एक्यूआई
ग्रेनो के नॉलेज पार्क तीन और ग्रेनो वेस्ट के नॉलेज पार्क 5 में वायु प्रदूषण मॉनिटरिंग स्टेशन है। अब तक ग्रेनो वेस्ट का एक्यूआई ग्रेटर नोएडा से अधिक रहता था, लेकिन रविवार को ग्रेनो का एक्यूआई अधिक रहा है। शाम चार बजे ग्रेनो का एक्यूआई 363 और ग्रेनो वेस्ट का एक्यूआई 344 रहा था। 


सड़कों पर उड़ रही धूल जगह-जगह जल रहा कूड़ा
ग्रेटर नोएडा में ग्रेडेड रेस्पांस एक्शन प्लान के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। यहां की सड़कों पर धूल उड़ रही है। जबकि जगह-जगह कूड़ा जलाया जा रहा है, लेकिन जिम्मेदार रोकथाम के उपाय नहीं कर रहे हैं। धूल उड़ने वाली जगहों पर पानी का छिड़काव भी नहीं किया जा रहा है। इससे उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण विभाग के अफसर परेशान हैं।


उनका कहना है कि प्राधिकरण जिम्मेदारी से काम नहीं कर रहा है। इस संबंध में पत्र भेजा जाएगा। वहीं दोनों विभाग की अनदेखी से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। कुलेसरा में हिंडन पुल के पास दादरी-सूरजपुर-छलेरा मार्ग पर रविवार सुबह काफी मात्रा में मिट्टी पड़ी थी। जो वाहनों के कारण हवा में उड़ रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed