फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Situation uncontrollable due to crowd of thousands at all railway stations of Delhi due to Holi

राह मुश्किल: घर जाने की जद्दोजहद, रेलवे के इंतजाम धराशायी, दरवाजे से नहीं तो इमरजेंसी खिड़की से ट्रेन में चढ़े

Wed, 08 Mar 2023 09:30 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 08 Mar 2023 09:30 AM IST
सार

ट्रेन में चढ़ने की आपाधापी ऐसी थी कि जब दरवाजे से यात्रियों को प्रवेश नहीं मिला तो आपातकालीन खिड़की से ही किसी तरह प्रवेश करते दिखे। 

विज्ञापन
Situation uncontrollable due to crowd of thousands at all railway stations of Delhi due to Holi
ट्रेन में चढ़ने की आपाधापी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होली पर घर जाने वालों लोगों की भीड़ के आगे मंगलवार को राजधानी के सभी रेलवे स्टेशनों पर किए इंतजाम धराशायी हो गए। स्पेशल ट्रेन के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के लिए स्पेशल रेलवे पुलिस की तैनाती की गई थी, लेकिन यात्रियों की भीड़ व ट्रेनों की संख्या कम होने से स्टेशनों पर हालात बेहद खराब रहे। वहीं, जिन्हें आरक्षित टिकट नहीं मिला उनकी मजबूरी स्लीपर व अनारक्षित कोच में खड़े होकर यात्रा करने की रही।
विज्ञापन


हर साल की तरह इस साल भी रेलवे ने होली को लेकर खूब तैयारी की थी, ताकि यात्रियों की राह आसान की जा सके, लेकिन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से शाम को पटना के लिए रवाना  होने वाली संपूर्ण क्रांति ट्रेन के नजारे ने सभी तैयारियों की पोल खोल दी। इसी तरह दोपहर से सप्तक्रांति, संपर्क क्रांति के अलावा वैशाली, पूर्वा समेत अन्य स्पेशल ट्रेनों का हाल था। 
विज्ञापन


दरवाजे से नहीं तो आपातकालीन खिड़की से ट्रेन में किया प्रवेश
ट्रेन में चढ़ने की आपाधापी ऐसी थी कि जब दरवाजे से यात्रियों को प्रवेश नहीं मिला तो आपातकालीन खिड़की से ही किसी तरह प्रवेश करते दिखे। इतना ही नहीं कई यात्री शौचालय की दुर्गंध के बीच सफर करने को मजबूर हुए। इस दौरान यात्री एक दूसरे से लड़ते भी रहे और प्रशासन भीड़ के सामने मूकदर्शक बना रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


196 विशेष ट्रेनें चलाईं
रेलवे ने होली के लिए 196 विशेष ट्रेन चलाईं हैं। ट्रेनें सभी जोन में 491 चक्कर लगाएंगी। प्रमुख स्टेशनों पर भीड़ प्रबंधन को प्राथमिकता दी गई, लेकिन भीड़ इतनी थी कि प्रबंधन करना रेलकर्मियों के लिए भारी पड़ा। रेल अधिकारियों के अनुसार कई कनेक्टिंग ट्रेनें भी चलाई गई हैं, ताकि यात्री अपने गंतव्य तक पहुंच सकें। देश के प्रमुख स्टेशन व स्थलों को जोड़ने के लिए विशेष ट्रेनें दिल्ली-पटना, दिल्ली-भागलपुर, दिल्ली-मुजफ्फरपुर, दिल्ली-सहरसा, गोरखपुर-मुंबई, कोलकाता-पुरी, गुवाहाटी-रांची, नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा, जयपुर-बांद्रा टर्मिनस, पुणे-दानापुर समेत कई अन्य रूट पर चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed