फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   SIT constituted Sunanda Pushkar killing case

सुनंदा मामले में थरूर से होगी पूछताछ

Wed, 07 Jan 2015 03:52 PM IST
Updated Wed, 07 Jan 2015 03:52 PM IST
विज्ञापन
SIT constituted Sunanda Pushkar killing case

कांग्रेस नेता शशि की पत्नी सुनंदा पुष्कर की हत्या की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस कमिश्नर बीएस बस्सी ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। उनके मुताबिक एसआईटी डीसीपी साउथ के नेतृत्व में गठित की गई है। उनकी टीम में एक इंस्पेक्टर और एसएचओ भी होंगे।

विज्ञापन


इस मौके पर शशि थरूर से पूछताछ को लेकर किए गए सवाल पर बीएस बस्सी ने कहा कि पुलिस सुनंदा पुष्कर मामले की तह तक जाने के लिए वो सबकुछ करेगी, जो उसे जरूरी लगेगा।
विज्ञापन


इससे पहले सुनंदा मामले में जहर देकर मारने केस दर्ज करने के बाद उनके विसरा नमूनों को ब्रिटेन या अमेरिका की किसी प्रयोगशाला में भेजेने का फैसला लिया गया था। जबकि पुलिस मामे में शशि थरूर और बाकी गवाहों से फिर से पूछताछ करने की भी योजना बना रही है।

उधर, मंगलवार को भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी थी कि पुष्कर मौत मामले में सीबीआई की एसआईटी जांच कर सकती है। उन्होंने लिखा कि गृहमंत्री ने केस की जांच के लिए मुझे अपना जवाब भेजा और केस की जांच पर विचार करने का आश्वसान दिया है। इसके बाद बीएस बस्सी ने बुधवार को एसआईटी गठित किए जाने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनंदा के लिए फिर कोर्ट जाएंगे स्वामी

SIT constituted Sunanda Pushkar killing case

भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी सुनंदा पुष्कर मामले में फिर से कोर्ट जाने की सोच रहे हैं। उनके ‌मुताबिक वह केस की गंभीरता से जांच के लिए कोर्ट में फिर से अपील करने का मन बना लिया है। स्वामी ने कहा कि अगर सरकार ने मेरे प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया तो मैं जनहित याचिका के जरिए जांच के लिए कोर्ट में अपील करूंगा।

गौरतलब है कि 52 साल की सुनंदा पुष्कर को इस साल दिल्ली के पांच सितारा होटल में मृत पाया गया था। सुनंदा पुष्कर ने अगस्त 2010 में कांग्रेस नेता शशि थरूर से शादी की थी। एक न्यूज चैनल ने दावा किया है कि शशि थरूर लोकसभा चुनाव के बाद सुनंदा को तलाक देकर पाकिस्तान की पत्रकार मेहर तरार से शादी करने वाले थे और शशि थरूर और सुनंदा के बीच संबंध ठीक नहीं थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed