{"_id":"5946b7134f1c1b12698b45ec","slug":"sister-theft-her-own-brother-house-to-repay-debt","type":"story","status":"publish","title_hn":" कर्ज चुकाने के लिए बहन ने बनाया ये प्लान, अपने ही भाई के घर पर करवाई चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्ज चुकाने के लिए बहन ने बनाया ये प्लान, अपने ही भाई के घर पर करवाई चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 19 Jun 2017 09:32 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शालीमार बाग इलाके में दिनदहाड़े एक कारोबारी के घर में लूटपाट करने के मामले में पुलिस ने कारोबारी की बहन समेत चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि कारोबारी की बहन अपना कर्ज चुकाने और नया व्यवसाय शुरू करने के लिए लूट की साजिश रची। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक लाख छह हजार रुपये, सोने की अंगूठी, चोरी का मोबाइल फोन, पल्सर बाइक और एक ईको कार बरामद की है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार बृजेश अग्रवाल सपरिवार एसी ब्लॉक में रहते हैं। उनका अपना कारोबार है। शुक्रवार दोपहर घर में बृजेश की पत्नी रोहिणी, उसकी बहन आरती और उसकी पांच साल का बेटा था। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक घर में घुस गये और लूटपाट शुरू कर दी। बदमाशों ने रोहिणी को जमीन पर गिरा दिया और उसके गले को दबाने की कोशिश करने लगा। उसके बाद बदमाशों ने घर में मौजूद लोगों को एक कमरे में बंद कर दिया।
विज्ञापन
दोनोंबदमाश अलमारी में रखा सेफ और दो मोबाइल फोन लेकर फरार हो गये। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। इस दौरान पुलिस ने आस पास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की। पुलिस ने बाइक की पहचान कर अगले दिन सीलमपुर से मजलिस पार्क निवासी मोहम्मद खान को गिरफ्तार कर लिया। वह लूट का सामान लेकर गाजियाबाद भागने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने उसके निशानदेही पर ईको कार व बाइक बरामद कर लिया। पुलिस ने उसके निशानदेही पर दूसरे आरोपी आजादपुर मंडी निवासी मंजूर अली को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पूछताछ में पता चला कि कारोबारी की बहन आरती ने लूट की साजिश रची थी। पुलिस ने आरती के कॉल डिटेल की जांच की तो पता चला कि वह मोहम्मद खान से एक माह में पांच सौ बार फोन पर बात की थी। पुलिस ने आरती के साथ साथ एक अन्य आरोपी सीलमपुर निवासी मोहम्मद अहमद को भी गिरफ्तार कर लिया।