फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   sister lover was stabbed with a knife In Samaypur Badli

दोस्ती पड़ी महंगी: बहन के प्रेमी को बीच सड़क 14 बार चाकू से गोदा, तीनों नाबालिग ने लविश को पहले भी दी थी धमकी

Wed, 30 Apr 2025 02:53 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 30 Apr 2025 02:53 PM IST
सार

बाहरी-उत्तरी दिल्ली के समयपुर बादली स्थित लिबासपुर में दिन दहाड़े एक वारदात सामने आई है। यहां तीन लड़कों ने बहन के प्रेमी को चाकू से पार पर पार किए। वारदात के बाद तीनों लड़के भाग गए। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
sister lover was stabbed with a knife In Samaypur Badli
बहन के प्रेमी को चाकू से गोद डाला - फोटो : फ्रीपिक डॉट कॉम

विस्तार

बाहरी-उत्तरी दिल्ली के समयपुर बादली इलाके में नाबालिगों ने बहन के प्रेमी को सरेराह चाकू से गोद डाला। वारदात के बाद तीनों नाबालिग मौके से भाग निकले। राहगीरों ने गंभीर हालत में पीड़ित लविश (24) को बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके पेट, गर्दन, हाथ, सीने समेत शरीर के बाकी हिस्सों में 14 चाकू लगे हैं।
विज्ञापन

 

पीड़ित की हालत नाजुक
अस्पताल में उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। समयपुर बादली थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि लविश की एक युवती से दोस्ती थी। लड़की के भाइयों को यह बात पसंद नहीं थी। उन्होंने पहले लविश को अपनी बहन से दूर रहने के लिए कहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी सीसीटीवी फुटेज में हुए कैद
लेकिन इसके बाद भी लविश लड़की के लगातार संपर्क में थी। वारदात की एक सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इसमें आरोपी तीन लड़के उस पर चाकू से हमला करते हुए और बाद में भागते हुए दिख रहे हैं। इस फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी लड़कों की तलाश में कई टीम का गठन कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

बाहरी-उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त निधिन वालसन ने बताया कि लविश परिवार के साथ राणा पार्क, लिबासपुर में रहता है। इसके परिवार में पिता अनिल कुमार के अलावा मां, एक छोटा भाई व बहन है। पिता का एरिया मे पिज्जा शॉप है। लविश बदरपुर में एक बिल्डिर के पास नौकरी करता है। 26 अप्रैल को लविश की बहन की शादी हुई है।

मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे वह किसी काम से अपनी दुकान पर आया था। इस बीच तीन नाबालिग लड़के उसकी दुकान में घुस गए। आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू मारते हुए आरोपी बीच सड़क पर पहुंच गए। कई चाकू मारकर आरोपी मौके से भाग गए। राहगीरों ने लविश को अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन

लड़की के भाइयों ने दी थी पहले जान से मारने की धमकी
पुलिस उपायुक्त निधिन वालसन ने बताया कि लविश की एरिया की एक लड़की से दोस्ती थी। युवती शालीमार बाग के लिओन ब्लड सेंटर में नौकरी करती है। उसके दो छोटे भाई हैं। दोनों भाइयों को जब लविश व बहन के रिश्ते का पता चला तो बड़े भाई ने कुछ माह पूर्व लविश को बहन से दूर रहने के लिए कहा था।

लेकिन इसके बाद भी लविश का युवती से मिलना-जुलना चालू रहा। इस बात पर खफा होकर मंगलवार को लड़के नाबालिग भाई ने दोस्तों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। उपायुक्त ने बताया उनको शाम चार बजे युवक को चाकू मारने की सूचना मिली थी। हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी लड़कों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed