फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sister-in-law son shoots uncle during money transaction in Delhi

मौसा पर तानी बंदू: उधारी के रुपयों को लेकर हुआ विवाद, साली के बेटे ने चला दी गोली, हालत गंभीर

Thu, 30 Nov 2023 08:38 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 30 Nov 2023 08:38 PM IST
सार

दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में पैसों के लेन देने को लेकर साली के बेटे ने मौसा पर बंदूक तान दी। घायल अवस्था में जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन
Sister-in-law son shoots uncle during money transaction in Delhi
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में रुपयों के लेनदेन के विवाद में साली के बेटे ने अपने मौसा को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल मोहम्मद ताजिम (45) को जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने ताजिम के बेटे मोहम्मद समीर के बयान पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। वारदात के बाद से आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन

ताजिम परिवार के साथ बुलंद मस्जिद, शास्त्री पार्क इलाके में रहता है। इसके परिवार में बेटे समीर के अलावा अन्य सदस्य हैं। ताजिम का चांदनी चौक इलाके में स्क्रैप का कारोबार है। समीर ने बताया कि उसके पिता ने अपने साढू को 2.78 लाख रुपये उधार दिए थे। इन्हें वापस देने में वह आनाकानी कर रहा था। इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार रात को वह अपने पिता ताजिम के साथ स्कूटी से घर लौट रहा था। इस बीच जीरो पुश्ता, शास्त्री पार्क के पास आरोपियों ने इन्हें घेर लिया। अर्सलान ने मामा इंतजार व अन्यों के साथ मिलकर उसके पिता ताजिम को गोली मार दी। जांघ में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। शास्त्री पार्क थाना पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed