फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   sister in law and brother in law helping in delivery after hospital staff gone on strike in gurgaon

24 घंटे ड्यूटी दे बच्चों की डिलीवरी करा रहीं ननद-भाभी, हड़ताल पर सारा स्टाफ

Sat, 05 Nov 2016 12:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sat, 05 Nov 2016 12:36 PM IST
विज्ञापन
sister in law and brother in law helping in delivery after hospital staff gone on strike in gurgaon
- फोटो : telegraph
राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत स्वास्थ्य विभाग में काम करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों के 25 अक्तूबर से लगातार हड़ताल पर रहने के बाद सिविल अस्पताल की डिलीवरी हट पर ननद-भरजाई महिलाओं को प्रसव करवा रही हैं। 24 घंटे ड्यूटी करने पर  इन दोनों से सभी प्रभावित हैं।
विज्ञापन


बता दें कि अपनी मांगों को लेकर एनएचएम के तहत काम करने वाले कर्मचारी 25 अक्तूबर से हड़ताल पर हैं। इनके हड़ताल पर जाने से स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं। सिविल अस्पताल में भी काफी कर्मचारी हड़ताल पर हैं।
विज्ञापन


जिसकी वजह से सिविल अस्पताल के डिलीवरी हट पर केवल दो स्टाफ नर्स ही ड्यूटी पर हैं। जिनमें पूनम एवं अंजू बाला हैं। अंजू बाला पूनम की सगी भाभी हैं। ये दोनों 25 अक्तूबर से निरंतर सिविल अस्पताल के डिलीवरी हट पर ड्यूटी कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

1987 से कर रहीं मरीजों की देखभाल

sister in law and brother in law helping in delivery after hospital staff gone on strike in gurgaon
पिछले दस दिनों में इन दोनों ने सिविल अस्पातल में लगभग 33 महिलाओं को सफलता पूर्वक प्रसव करवाया है। इनका मकसद यह है कि कोई भी महिला रोगी सिविल अस्पताल से बिना उचचार के न जाए। पूनम यहां पर 1987 से मरीजों की देखभाल कर रही हैं।

क्षेत्र की महिला सोनिया, सोमोती, रहमानी, खैरुनिशां का कहना है कि  जिस तरह से ये दोनों स्टाफ नर्स ड्यूटी दे रही हैं यदि इनकी तरह से सभी स्वास्थ्यकर्मी अपनी-अपनी डयूटी करें तो मेवात में मरीजों को परेशान न होना पड़े। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed