फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sisodia's padyatra started...interacted with the public

Delhi : मनीष सिसोदिया की पदयात्रा शुरू... जनता से किया संवाद, बच्चों के स्वागत से अभिभूत हुए नेताजी

Sat, 17 Aug 2024 02:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 17 Aug 2024 02:35 AM IST
सार

सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने बाद बीते नौ अगस्त को वे बाहर आए और सीधे जनता के बीच पहुंच कर उनका हाल जाना।

विज्ञापन
Sisodia's padyatra started...interacted with the public
शुरू किया जनसंवाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया की पदयात्रा का आगाज शुक्रवार शाम को हो गया। सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने बाद बीते नौ अगस्त को वे बाहर आए और सीधे जनता के बीच पहुंच कर उनका हाल जाना। सभी विधानसभा क्षेत्रों से गुजरने वाली पदयात्रा की शुरुआत कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज के निर्वाचन क्षेत्र ग्रेटर कैलाश से हुई।

विज्ञापन


पदयात्रा के पहले दिन सिसोदिया ग्रेटर कैलाश की अलकनंदा मार्केट पहुंचे, जहां लोगों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान सिसोदिया को खुद के बीच देखकर लोगों के चेहरे खिल उठे। बच्चों द्वारा हाथ से लिखे ‘वेलकम बैक मनीष सिसोदिया सर’ का पोस्टर देख सिसोदिया अभिभूत हो गए और सिर पर हाथ रखकर उनको आशीर्वाद दिया। वहीं, उन्हें देखकर महिलाओं का दर्द भी छलक उठा और उन्होंने राखी बांद कर उनकी लंबी उम्र की कामना की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

सिसोदिया ने शुक्रवार शाम करीब 7 बजे से ग्रेटर कैलाश विधानसभा से पदयात्रा शुरू की। इस दौरान ग्रेटर कैलाश के विधायक सौरभ भारद्वाज, जरनैल सिंह और रीना गुप्ता समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने उन्हें डॉ. बीआर अंबेडकर की तस्वीर भेंट की। इसके बाद वह सभी विधायक और कार्यकर्ताओं के साथ लोगों से मिलने के लिए पदयात्रा पर निकले।

इस दौरान सिसोदिया ने कहा कि लोगों के बीच में आकर उन्हें काफी अच्छा लग रहा है। लोगों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। पूरी दिल्ली अपना परिवार है। यह सारे षड़यंत्र जल्द ही खत्म होंगे और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी जल्द बाहर आएंगे।

सिसोदिया ने कहा कि वह 17 महीने तक जेल में रहे। लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट से संजय सिंह और उनकी रिहाई के साथ इस लड़ाई के दो पड़ाव पार किए। अरविंद केजरीवाल के बाहर आते ही इस लड़ाई का बड़ा पड़ाव पार कर लेंगे। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें खूब डराने की कोशिश की, लेकिन कोई इनसे नहीं डरा। इस देश के हर बच्चे को सरकारी स्कूल में अच्छी शिक्षा मिले और निजी स्कूलों की फीस कम हो। यह काम चलता रहेगा। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि अस्पताल ठीक होंगे, लोगों को अच्छा इलाज मिलेगा। दिल्ली और पंजाब में बिजली के बिल जीरो हुए, अब ये पूरे देश में होगा। इसे कोई रोक नहीं सकता।

सिसोदिया ने कार्यकर्ताओं से कहा कि जेल में रहकर आपको देखा। आप लोग अलग-अलग जगहों पर धरना करते थे। आप लोगों को खूब डराया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन लोगों ने दिल्ली के चुनाव से पहले किसी भी तरह उन्हें और मुखमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल से बाहर न आने देने की कोशिश की। लेकिन यह आपके प्यार और तपस्या की ताकत है कि उन्हें आपके पास खींच लाई।


पदयात्रा में उमड़ी भीड़, लोगों ने ली सेल्फी
इस अवसर पर सिसोदिया से मिलने के लिए सड़कों पर भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने उनके स्वागत में पुष्पवर्षा की और फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। सिसोदिया ने हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन स्वीकार किया। सिसोदिया को अपने बीच देखकर लोग काफी उत्साहित दिखे। कई युवा, महिलाएं और समर्थकों ने उनके साथ तस्वीरें खिंचवाई।

लोगों का हाल जाना और फीडबैक भी लिया
सिसोदिया ने पदयात्रा के दौरान दुकानदारों-रेहड़ी पटरीवालों, महिलाओं और आम लोगों से हाथ मिलाकर उनका हालचाल पूछा। उन्होंने उनसे दिल्ली सरकार के कामकाज का फीडबैक लिया। मनीष सिसोदिया ने कई लोगों को गले गलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed