फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Singhal said to Rajnath, I'm fine, just a lot to do

राजनाथ से सिंघल बोले, मैं ठीक हूं, अभी बहुत कुछ करना है

Mon, 16 Nov 2015 01:47 AM IST
Updated Mon, 16 Nov 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
Singhal said to Rajnath, I'm fine, just a lot to do

साइबर सिटी के मेदांता अस्पताल में भर्ती विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के संरक्षक अशोक सिंघल की हालत में सुधार हो रहा है। शनिवार रात सोशल साइट्स और वाट्सऐप पर एक मैसेज चला था जिसमें उनके इस दुनिया में न रहने की बात लिखी  गई थी, लेकिन यह सूचना महज अफवाह थी।

विज्ञापन


इस सूचना से विचलित होकर वीएचपी के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया शनिवार रात 1:00 बजे मेदांता अस्पताल पहुंचे। वो अस्पताल के प्रथम तल के आईसीयू-1 में पहुंचे। पेशे से कैंसर सर्जन तोगड़िया ने डॉक्टरों से बातचीत की। सिंघल की जांच रिपोर्ट मंगवाई और फिर संतुष्ट होने के बाद लौटे।

विज्ञापन


इसके बाद वीएचपी के आईटी सेल की ओर से अशोक सिंघल की तबीयत में सुधार के बारे में ट्विट किया गया। रविवार को दिन भर अस्पताल में वीवीआईपी और वीआईपी लोगों का तांता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंघल बोले मुझे कुछ नहीं हुआ है

Singhal said to Rajnath, I'm fine, just a lot to do

रविवार दोपहर बाद प्रवीण तोगड़िया फिर अस्पताल पहुंचे और उन्होंने अपने नजदीकी शख्स से सिंघल की फोन पर बात कराई। एक डॉक्टर ने बताया कि सुबह उनका पूरा चेकअप किया गया। जिसके बाद ही अस्पताल प्रशासन की ओर से मिलने की इजाजत दी गई।


रविवार सुबह सबसे पहले केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में स्वागत को नकारते हुए वो सीधे अशोक सिंघल के वार्ड में गए और वहां हालचाल पूछा।

सूत्रों के मुताबिक, जवाब में सिंघल ने कहा, अभी तो मैं ठीक हूं। मुझे कुछ नहीं हुआ। अभी तो बहुत कुछ करना बाकी है। आधा घंटा से अधिक समय बिताने के बाद वो वापस दिल्ली लौट गए।

सांस और हृदय संबंधी तकलीफ की वजह से हैं भर्ती

Singhal said to Rajnath, I'm fine, just a lot to do

89 साल के सिंघल सांस और हृदय संबंधी तकलीफ होने के बाद शहर के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. नरेश त्रेहान और उनकी टीम की देखरेख में सिंघल का इलाज चल रहा है।

रविवार को गृह मंत्री के बाद प्रदेश के राज्यपाल  कप्तान सिंह सोलंकी पहुंचे। उन्होंने भी यहां करीब 20 मिनट रहे। इसके बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी मेदांता पहुंचकर उनकी तबीयत के बारे में जाना।

मुख्यमंत्री के आरएसएस से जुड़े होने के कारण अशोक सिंघल का करीबी माना जाता है। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री उमा भारती, संत गोपाल दास महाराज, वीएचपी के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंघल समेत कई वीआईपी पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed