VIDEO: 'ये माइक अपने मुंह में डालिए'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा में पुलिस ने मीडियाकर्मियों के साथ बदसलूकी की। सोमवार दोपहर नोएडा प्राधिकरण कार्यालय के बाहर कवरेज के लिए गए मीडियार्मियों से एक आला पुलिस अधिकारी ने न केवल बदतमीजी की बल्कि उनका कैमरा, ट्रायपॉड व अन्य सामान भी छीन लिए।
दरअसल, नोएडा प्राधिकरण के चीफ इंजीनियर यादव सिंह की काली कमाई का भंडाफोड़ होने के बाद सोमवार को आयकर विभाग की आईटी टीम प्राधिकरण कार्यालय पहुंचे वाली थी। जानकारी के मुताबिक प्राधिकरण कार्यालय के कंप्यूटरों से कई अहम जानकारी हासिल की जानी थी।
असल में यादव सिंह की काली कमाई के तार कई बड़े नेताओं से जुड़े होने के आसार जताए जा रहे हैं। हिन्दी दैनिक के समाचार के मुताबिक यादव सिंह की काली कमाई के राज खुलने पर एक भाजपा सांसद भी फंस सकते हैं और इन सबसे जुड़ी कई जानकारी प्राधिकरण के कंप्यूटरों में छुपी हुई है। जिसकी जांच करने आयकर विभाग की टीम सोमवार को यहां पहुंचनी वाली थी।
इसकी भनक लगने पर मीडियावाले भी मौके पर पहुंच गए और कवरेज की तैयारी करने लगे। इसी दौरान प्राधिकरण के डिप्टी एसपी हर्ष भदौरिया सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे और मीडियाकर्मियों से बदसलूकी शुरू कर दी। यहां तक कि उन्होंने मीडियाकर्मियों को माइक अपने मुंह में डालने की भी नसीहत दे डाली।
उन्होंने न केवल बदतमीजी से पत्रकारों से बात की। बल्कि सिपाहियों से कहकर मीडियाकर्मियों के ट्रायपॉड, कैमरे, टेप व अन्य सामान भी छिनवा लिए। इस पूरे मामले का वीडियो अमर उजाला के पास है, नीचे देखिए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.