दिग्विजय सिंह: हमने तो लिखे लव लेटर, आप अपनी बताएं मोदी जी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कल्कि महाराज प्रमोद कृष्णम के जन्मोत्सव में शिरकत करने सोमवार को दूधेश्वरनाथ मंदिर पहुंचे कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार होने पर नरेंद्र मोदी कहते थे कि कांग्रेस तो केवल लव लेटर लिखती है।
अब आप सत्ता में हैं, बिना किसी कार्यक्रम अचानक ही पाकिस्तान जा धमकते हैं, आप अपनी बताएं मोदी जी, आप आखिर कर क्या रहे हैं। दिग्विजय सिंह ने पीएम के पाकिस्तान के पीएम नवाज शरीफ के जन्मदिन में पहुंचने पर सवाल उठाए हैं।
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि किसी भी देश का प्रधानमंत्री ऐसा नहीं है। जो बिना बुलाए अचानक किसी देश में पहुंच जाए और इसकी जानकारी भी किसी को न हो। उन्होंने कहा कि यह किसी भी मुद्दे पर वार्ता करने का यह तरीका नहीं है और न ही इस तरह से किसी मुद्दे का हल निकलेगा।
ध्यान नहीं दिया तो पाकिस्तान जैसी हालत हिंदुस्तान की होगी
पत्रकारों से वार्ता करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि पठानकोट में सैनिक बेस कैंप पर हुए आतंकवादी हमले की घटना चिंता का विषय है। इसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से वार्ता के बाद भी आतंकवाद पर अंकुश नहीं लग सका है।
पाकिस्तान में बहुसंख्यक समुदाय के लोगों द्वारा ही बम धमाके और आतंकवाद को बढ़ाया जा रहा है। हमने ध्यान नहीं दिया तो वह दिन दूर नहीं जब पाकिस्तान जैसी हालत हिंदुस्तान की होगी।
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने कल्कि महाराज को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान अखिल भारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चक्रपाणि महाराज ने दिग्विजय सिंह का शॉल पहनाकर और दूधेश्वरनाथ मंदिर की ओर से प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।