फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Singer tried to kill anchor on not having gay relations

समलैंगिक संबंध नहीं बनाने पर सिंगर ने की एंकर की हत्या की कोशिश, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार

Mon, 11 Jun 2018 09:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद Updated Mon, 11 Jun 2018 09:30 AM IST
विज्ञापन
Singer tried to kill anchor on not having gay relations
हमला

एंकरिंग करने वाले युवक ने उभरते स्थानीय सिंगर से समलैंगिक संबंध नहीं बनाए, तो उसने हत्या की साजिश रच दी। अपने एक साथी के साथ मिलकर सिंगर ने एंकर को बुलाया और कार में ले जाकर सिर पर भारी चीज से वार कर घायल कर दिया। सिंगर ने उसका गला घोंटने की कोशिश की, लेकिन वह जान बचाकर भागने में सफल रहा। 25 मई को हुई इस वारदात के बाद से आरोपी सिंगर व उसका साथी फरार थे। पुलिस ने रविवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


मसूरी क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला युवक स्थानीय स्तर पर मॉल्स आदि में होने वाले कार्यक्रमों में एंकरिंग करता है। वह कई टैलेंट हंट प्रोग्राम में भी एंकरिंग कर चुका है। इसी दौरान उसकी मुलाकात मूलरूप से बुलंदशहर के एक गांव के रहने वाले 22 साल के युवक से हुई। वह सिंगर है और कार्यक्रमों में परफार्म करता है। 
विज्ञापन


एएसपी अपर्णा गौतम ने बताया कि सिंगर युवक एंकर से समलैंगिक संबंध बनाने का दबाव बनाता था। इसी आकर्षण के चलते एंकर युवक को उसकी महिला साथी से बात करने से भी रोकता था। एंकर ने समलैंगिक संबंध बनाने से इंकार कर दिया। सिंगर युवक को यह नागवार गुजरा। 25 मई को उसने गौतमबुद्धनगर के रहने वाले अपने दोस्त सोनू उर्फ संदीप को उसकी कार समेत मसूरी क्षेत्र में बुलाया। सिंगर युवक  नेसूट-सलवार पहनकर महिला का रूप बना लिया और कार में पीछे बैठ गया। उसने सोनू को कहा कि कोई पूछे तो बता देना कि उसकी पत्नी कार में बैठी है। इसके बाद दोनों ने राहगीरों का फोन लेकर एंकर को फोन किया और एक कार्यक्रम आयोजित कराने का झांसा देकर बुला लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके पहुंचने पर सोनू और सिंगर युवक ने उसे कार में अगली सीट पर बैठा लिया और काफी देर तक घुमाते रहे। इसी दौरान सिंगर युवक ने उसके सिर पर भारी वस्तु से वार कर घायल कर दिया और गला घोंटकर जान से मारने की कोशिश की। घायल युवक ने किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर जान बचाई और मसूरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। एएसपी का कहना है कि रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे डासना स्टैंड के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed