फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   singer asha bhosle statue madame tussauds museum in delhi

मैडम तुसाद में जब आशा भोसले ने देखा अपना पुतला तो बोल पड़ीं कुछ ऐसा...

Wed, 04 Oct 2017 03:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 04 Oct 2017 03:38 PM IST
सार

लग रहा जैसे आइने के सामने खड़ी हूं...
अपने ही मोम के पुतले को देखकर आशा भोंसले हुई आश्चर्यचकित      
- भारत में पहली बार खुल रहे मैडम तुसाड्स संग्रहालय में गायिका आशा भोंसले का भी लगेगा पुतला

विज्ञापन
singer asha bhosle statue madame tussauds museum in delhi
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत में पहली बार खुल रहे मैडम तुसाड्स संग्रहालय में बॉलीवुड की मशहूर हस्ती आशा भोंसले का भी नाम भी जुड़ गया है। मंगलवार को खुद आशा भोंसले ने अपने मोम  के पुतले का अनावरण किया। इसे दिल्ली के कनॉट प्लेस में खुल रहे संग्रहालय में रखा जाएगा।

विज्ञापन


आशा भोंसले ने कहा कि इसे देखकर मै हैरान हूं। इतनी बारीकी से बनाया गया है कि इसे देखकर लग रहा है कि मैं आइने के सामने खड़ी हूं। मैडम तुसाड्स संग्रहालय एक दिसंबर को खुल जाएगा।
विज्ञापन


मैडम तुसाड्स संग्रहालय में आशा भोंसले के मोम के पुतले को बनाने के लिए उनके 150 नाप और फोटोग्राफ को आधार बनाया गया। आशा ने खुद बताया कि सिर्फ आंखों का रंग मिलाने के लिए मैडम तुसाड्स के लोगों ने पूरा एक दिन का समय ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह पुतले में हाथ में माइक लिए गाना गाने वाले पोज में खड़ी है। बताया जा रहा है कि इस पुतले की कीमत करीब 3.5 करोड़ रुपये है। आशा भोंसले ने कहा कि लंदन के मैडम तुसाड्स संग्रहालय देखा है। वह जब पहली बार वहां गई थी तो भारतीयों में सिर्फ इंदिरा गांधी को वहां जगह मिली थी। तब नहीं सोचा था कि कभी मुझे भी इस संग्रहालय में जगह मिलेगी।

जनता की डिमांड पर शामिल किया गया ये फिगर

singer asha bhosle statue madame tussauds museum in delhi

उन्होंने कहा कि जिस तरह हूबहू इस पुतले को मेरी तरह बनाया गया है इससे लगता है कि इसे कितनी बारीकी से अंजाम दिया गया है। मुझे यहां जगह मिली यह मेरी सुनहरी यादों में से एक है। अपने पुतले को लेकर देखकर उन्हें कौन सा गाना याद आ रहा है, इस सवाल पर उन्होंने मौके पर ‘चुरा लिया है तुमने जो दिल को नजर नहीं चुराना सनम...गाया।

उन्होंने कहा मैनें 75 वर्ष काम किया है और यह मेरे काम का पुरस्कार है। इसको लेकर वह बेहद खुश है और इसका इजहार ही नहीं कर सकती। आशा भोंसले अपने पुतले को देखकर इतना भाव विभोर हो गई कि पुतले को बार-बार छूकर देखती रहीं। आशा ने बताया कि उन्होंने स्वयं पहली बार पुतले को देखा है।

इस मौके पर मर्लिन एंटरटेनमेंट इंडिया के महाप्रबंधक व निदेशक अंशुल जैन ने बताया कि इनके फिगर को जनता की डिमांड पर शामिल किया गया है। हर आयु वर्ग में उनके समर्थक मौजूद है।

उन्होंने बताया कि हम इसी वर्ष एक दिसंबर को कनॉट प्लेस स्थित मैडम तुसाड्स संग्रहालय को खोलने जा रहे है। इसके लिए ऑनलाइन www.madametussauds/delhi/en पर टिकट बुकिंग की सुविधा भी उपलब्ध है।       

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed