{"_id":"dec5fdbc8680b0485ca4ffd0863d712f","slug":"sim-card-fond-in-jail-in-gurgaon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर जेल से मिला आपत्तिजनक सामान, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर जेल से मिला आपत्तिजनक सामान, हड़कंप
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 23 Feb 2015 07:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोंडसी जिला जेल में बंदी के पास तलाशी के दौरान मोबाइल फोन व सिम कार्ड बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ जिला जेल उपाधीक्षक की शिकायत पर भोंडसी थाना में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
भोंडसी जिला जेल में रविवार को तलाशी अभियान चलाया गया। यह अभियान जिला जेल उपाधीक्षक रमेश कुमार की अध्यक्षता में चला। तलाशी के दौरान जेल की बैरिक नंबर 11 बी के ब्ला टू में रह रहे बंदी कैदी इरफान निवासी गांव किठोर जिला मेरठ उत्तरप्रदेश निवासी के पास से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ।
विज्ञापन
मोबाइल के साथ एक सिम कार्ड भी बरामद हुआ। जिला जेल उपाधीक्षक रमेश कुमार ने आरोपी के खिलाफ भोंडसी थाना पुलिस को लिखित में शिकायत दर्ज कराते हुए मामला दर्ज करने को कहा गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद बंदी कैदी के पास मोबाइल कैसे और कहा से आया इत्यादि पहलुआें पर जांच शुरू कर दी है।