फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Silicon coated two and a half feet long blower reduce room temperature to 8 degrees run for 10 hours on 1 unit

गर्मी होगी गुल, पैसे बचेंगे फुल: कमाल का कूलर, आठ डिग्री कर देगा रूम टेंपरेचर, एक यूनिट बिजली से चलेगा 10 घंटे

Fri, 09 May 2025 06:48 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Fri, 09 May 2025 06:48 PM IST
सार

इस एक्सपो की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसमें ज्यादातर मशीनें स्वदेशी हैं। इन मशीनों के बिना किसी उपकरण की कल्पना नहीं की जा सकती। यहां आने पर भारत की मशीन निर्माण के क्षेत्र में ताकत का पता भी चल रहा है। 

विज्ञापन
Silicon coated two and a half feet long blower reduce room temperature to 8 degrees run for 10 hours on 1 unit
सिलिकॉन कोटेड कूलर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिलिकॉन कोटेड ढाई फुट का ब्लोअर 1 यूनिट बिजली से 10 घंटे चलेगा और पल भर में रूम टेंपरेचर 8 डिग्री कर देगा। 1 किलोवाट का महाकाय कूलर 5000 वर्ग फीट लंबे-चौड़े हॉल को शीतल करने में सक्षम है। अत्याधुनिक बंदूकों, नेवल, एयरक्राफ्ट, टैंक, वाहनों के टूल्स बनाने की मशीनें, भारत मंडपम में लगे दिल्ली मशीन टूल एक्सपो 2025 में ऐसी हजारों देशी मशीनों की भरमार है। इसमें 230 एग्जिविटर्स नई तकनीक वाली मशीनों के साथ मौजूद हैं। यहां उद्योग जगत के लीडर्स से मिला जा सकता है। नवाचार के समाधान, भविष्य की योजना बनाई जा सकती है।

विज्ञापन

12 मई तक चलेगा एक्सपो
इस एक्सपो की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसमें ज्यादातर मशीनें स्वदेशी हैं। इन मशीनों के बिना किसी उपकरण की कल्पना नहीं की जा सकती। यहां आने पर भारत की मशीन निर्माण के क्षेत्र में ताकत का पता भी चल रहा है। मशीन टूल एक्सपो एक बिजनेस टू बिजनेस प्रदर्शनी है, जिसमें टूल्स काटने और टूल्स बनाने की मशीनें, टूल्स, वेल्डिंग की मशीनें प्रदर्शित की गई हैं। भारतीय मशीन टूल मैन्युफैक्चर्स एसोसिएशन (आईएमटीएमए) ने एक्सपो आयोजित किया है। शुक्रवार को केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के संयुक्त सचिव विजय मित्तल ने मशीन टूल एक्सपो का उद्घाटन किया। इस मौके पर आईएमटीएमए के डायरेक्टर राजेन्द्र रजामने भी मौजूद रहे। प्रगति मैदान हॉल 4 और 6 में लगा एक्सपो 12 मई तक चलेगा। सुबह 10 बजे से इसमें जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मशीन निर्माण में बदल गई भारत की तस्वीर
भारी उद्योग मंत्रालय के संयुक्त सचिव विजय मित्तल ने बताया कि मशीन निर्माण के क्षेत्र में भारत की तस्वीर दुनिया में बदल रही है। चीन, जापान, ताइवान, इटली, स्पेन सहित कुल 10 देश मशीन बनाते हैं। भारत इनमें नौवें स्थान पर है। बड़ी बात ये है कि भारत आज इन देशों को भी मशीनें बनाकर दे रहा है।

विज्ञापन

मशीनों का एक्सपोर्ट बढ़कर 1500 करोड़ पहुंचा

आईएमटीएमए के डायरेक्टर राजेन्द्र रजामने ने बताया कि पिछले 5-7 साल में भारत ने मशीन निर्माण के क्षेत्र में 10 गुना छलांग लगाई है। कभी जिन देशों से मशीन खरीदा करते थे, अब इन्हें भारत मशीन बेच रहा है। इसके कारण सालाना एक्सपोर्ट बढ़कर 1500 करोड़ पहुंच गया है। आईएमटीएमए पिछले 75 साल से काम कर रहा है। मौजूदा समय 225 कंपनियां इसके साथ हैं। 25 फीसदी विदेशी कंपनियां भी जुड़ी हैं। दिल्ली की भी 10 से ज्यादा कंपनियां शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed