फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sikkimese girl brutally attacked with bar after misdeed

सिक्किम की युवती से दुष्कर्म: दरिंदगी के बाद सरिए से किए ताबड़तोड़ वार, डाली गर्म दाल; तड़पती रही पीड़िता

Tue, 06 Feb 2024 05:52 AM IST
विजय पुंडीर पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 06 Feb 2024 05:52 AM IST
सार

लहूलुहान पीड़िता करीब पांच घंटे तक बंद कमरे में तड़पती रही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। उसके शरीर पर चोट के 20 से ज्यादा निशान पाए गए हैं।

विज्ञापन
Sikkimese girl brutally attacked with bar after misdeed
दिल्ली पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण जिले के नेबसराय इलाके में उत्तर-पूर्व की 32 वर्षीय युवती के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। आरोपी पारस ने पहले तो युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म व कुकर्म किया। शादी के लिए जोर देने पर पहले उसे लोहे के सरिये से जमकर पीटा। इसके बाद उस पर गर्म दाल डाल दी।

विज्ञापन


इसके बाद आरोपी उसे कमरे में बंद कर फरार हो गया। लहूलुहान पीड़िता करीब पांच घंटे तक बंद कमरे में तड़पती रही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। उसके शरीर पर चोट के 20 से ज्यादा निशान पाए गए हैं। हालांकि नेबसराय थाना पुलिस ने फुर्ती दिखाई और आरोपी पारस को सतबड़ी से गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


दक्षिण जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी पारस पेशे से कुक है। उसकी करीब चार महीने पहले सिक्किम की युवती से फेसबुक पर दोस्ती हुई। युवती ने उससे नौकरी दिलाने की बात कही तो आरोपी ने उसे बहाने से दिल्ली बुला लिया। युवती 10 जनवरी को दिल्ली आ गई। यहां पर आरोपी उसके साथ खानपुर इलाके में रहने लगा और शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा। इसके बाद युवती उस पर शादी करने का दबाव बनाने लगी। मगर पारस सहमति संबंधों में रहने की जिद कर रहा था। इस बात पर युवती व पारस के बीच 30 जनवरी की रात झगड़ा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने युवती को लोहे के सरिए से खूब पीटा। उस समय पीड़िता दाल बना रही थी। आरोपी ने गर्म दाल उसके ऊपर डाल दी। इससे युवती का चेहरा, हाथ व दोनों पैर बुरी तरह जल गए। मामला दर्जकर नेबसराय थानाध्यक्ष राकेश सिंह डडवाल की देखरेख में हवलदार संजय, हवलदार सुनील व हवलदार विक्रम यादव और महिला एसआई सरिता की टीम ने जांच शुरू की। युवती का आरोप है कि आरोपी लंबे समय से उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म कर रहा था।

कमरा बंद कर फरार हुआ आरोपी
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी युवती को कमरे में बंद कर फरार हो गया। चोट व जलने से युवती करीब पांच घंटे तड़पती, चिल्लाती व रोती रही। इसके बाद मकान मालिक आया और उसने युवती को बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवती को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया।

दक्षिण जिला पुलिस ने दिखाई फुर्ती
दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को तुरंत पकड़ने के सख्त आदेश दिए। आरोपी पारस ने अपना मोबाइल बंद कर लिया था। गहन जांच के बाद महिला एसआई सरिता, हवलदार संजय, सुनील व विक्रम यादव की टीम ने आरोपी को सतबड़ी से गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने सूचना देकर युवती के परिजनों को दिल्ली बुला लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed