{"_id":"5be0ad80bdec2269525f99b3","slug":"signature-bridge-opened-for-public-people-enjoyed-the-ride-and-visit","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता के लिए खुला विश्वस्तरीय सिग्नेचर ब्रिज, देखने के लिए पहले दिन दूर-दूर से पहुंचे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता के लिए खुला विश्वस्तरीय सिग्नेचर ब्रिज, देखने के लिए पहले दिन दूर-दूर से पहुंचे लोग
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Updated Tue, 06 Nov 2018 02:22 AM IST
विज्ञापन
सिग्नेचर ब्रिज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्वस्तरीय सिग्नेचर ब्रिज सोमवार से आम आदमी के लिए खोल दिया गया। इससे यमुना पर स्थित वजीराबाद पुल पर दशकों से लगने वाले ट्रैफिक जाम से लोगों को राहत मिल गई। उधर, ब्रिज पर पहले दिन लोगों ने जमकर सेल्फी ली। ब्रिज को देखने के लिए पर्यटकों का दिनभर जमावड़ा देखने को मिला।
विज्ञापन
सिग्नेचर ब्रिज को आम आदमी के लिए सोमवार सुबह 6 बजे से खोला जाना था, लेकिन एक दिन पहले हुए उद्घाटन समारोह के सामान को हटाने में देरी के कारण सुबह करीब साढ़े 10 बजे से वाहनों की आवाजाही शुरू हुई। इसके चलते सुबह छह से साढ़े 10 बजे तक यात्री वजीराबाद पुल पर जाम का झाम झेलने को मजबूर रहे। सुबह के वक्त यात्रियों को लगा कि ब्रिज सोमवार को भी नहीं खुलेगा, जिससे उनमें नाराजगी देखने को मिली। लेकिन ब्रिज खुलते ही चालकों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
फरीदाबाद निवासी यात्री ऋषभ ने बताया कि वह ब्रिज को देखने के लिए ही अपने दोस्तों के साथ पहुंचे हैं। यमुना पर बने इस ब्रिज की बनावट बेहद खास है। डीयू की छात्रा शिवानी ने बताया कि वह गोकलपुरी इलाके में रहती हैं। उसे डीयू कैंपस पहुंचने में वजीराबाद पुल पर जाम से जूझना पड़ता था। कई बार इस चक्कर में उसकी क्लास छूट जाती थीं, लेकिन अब वह आराम से कॉलेज पहुंच सकेंगी। उनका कहना था कि ब्रिज बनने से वह बेहद खुश हैं और उन्होंने ब्रिज पर सेल्फी भी खींची है।
विज्ञापन
ब्रिज की साइड ग्रिल का काम है अधूरा
ब्रिज के साइड में लगी सेफ्टी ग्रिल का काम अब भी अधूरा हैं, जिससे हादसे का भय बना हुआ है। ब्रिज को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। शरारती तत्व कभी ब्रिज की बॉउंड्री को कूदकर सेफ्टी ग्रिल एरिया में पहुंच सकते हैं, जिससे उनके यमुना में गिरने का खतरा पैदा हो सकता है। हालांकि ब्रिज पर काम अभी जारी है। अधिकारियों का कहना है कि बचे हुए हिस्से पर भी सेफ्टी ग्रिल जल्द लग जाएगी।
गुरुद्वारा रेड लाइट रोक सकती है ट्रैफिक फ्लो
सिग्नेचर ब्रिज से मजनूं का टीला की ओर उतरने बाद करीब 400 मीटर दूर स्थित गुरुद्वारा रेड लाइट नॉन स्टॉप आने वाले वाहनों के लिए रुकावट पैदा कर सकती है। इस रेड लाइट पर जीटी करनाल रोड और ब्रिज का ट्रैफिक एक साथ पहुंचेगा, इससे ट्रैफिक बढ़ने से सिग्रेचर ब्रिज तक जाम की स्थिति पहुंच सकती है।
ब्रिज के टॉप पर जाने के लिए करना होगा इंतजार
ब्रिज के ऊपर से दिल्ली का नजारा देखने के लिए दिल्ली वालों को अभी करीब 2-3 महीने इंतजार करना होगा। इसकी लिफ्ट का निर्माण कार्य जारी है। सोमवार को ब्रिज पर पहुंचे लोगों के मन में ब्रिज के पायलोन के टॉप पर जाने की जिज्ञासा थी, लेकिन दर्शक वहां नहीं पहुंच सके। अधिकारिक सूत्रों की मानें तो जनवरी-फरवरी में इसका काम पूरा हो पाएगा।