{"_id":"5be0d95fbdec22103723532d","slug":"signature-bridge-inauguration-aap-demand-for-manoj-tiwari-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप का भाजपा अध्यक्ष पर आरोप, साजिश के तहत मनोज तिवारी ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप का भाजपा अध्यक्ष पर आरोप, साजिश के तहत मनोज तिवारी ने किया हंगामा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 06 Nov 2018 05:29 AM IST
विज्ञापन
मनोज तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिग्नेचर ब्रिज पर मचे सियासी संग्राम के बीच आम आदमी पार्टी (आप) ने भाजपा पर हमला बोला है। पार्टी का कहना है कि दिल्ली में भाजपा हार के डर से पूरी तरह बौखला गई है। आप का आरोप है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने सोची समझी साजिश के तहत रविवार को दिल्ली सरकार के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचकर हंगामा किया। उनकी कोशिश कार्यक्रम को खराब करने की थी। पार्टी ने मनोज तिवारी की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन
पार्टी कार्यालय में सोमवार को मीडिया से बात करते हुए उत्तर-पूर्वी लोकसभा से आप प्रभारी दिलीप पांडेय ने कहा कि भाजपा दिल्ली में बुरी तरह से हार रही है। इसी बौखलाहट में भाजपा सांसद व प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी और उनके साथियों ने सिग्नेचर ब्रिज के कार्यक्रम में निंदनीय हरकत की है।
विज्ञापन
दिलीप पांडेय का कहना है कि संघीय ढांचे को ताक पर रखकर पहले भाजपा ने दिल्ली में कई उद्घाटन कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री तक को न्योता नहीं दिया। यह रवायत भाजपा ने ही शुरू की थी। दिल्ली सरकार ने सिर्फ इसी परंपरा को आगे ले जाने का काम किया है। वीडियो क्लिप दिखाते हुए दिलीप पांडेय ने आरोप लगाया कि मनोज तिवारी और उनके समर्थक वहां पर हंगामा करने और कार्यक्रम को खराब करने के इरादे से ही आए थे। इसका सुबूत करीब तीन बजे पुलिस के साथ की गई हाथापाई है। उन्होंने अपने समर्थकों संग कुर्सियां भी तोड़ी।
विज्ञापन
दिलीप पांडेय ने कहा कि मनोज तिवारी ने एडिशनल डीसीपी को भरी सभा में थप्पड़ मारा। बावजूद इसके उन पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। दिलीप पांडेय का आरोप है कि भाजपा पुलिस को राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रही है।
दूसरी तरफ पूर्वी दिल्ली से आप लोकसभा प्रभारी आतिशी ने कहा कि रविवार की घटना सोची समझी साजिश थी। वीडियो देखकर साफ लग रहा है कि मनोज तिवारी कार्यक्रम में गलत नीयत से आए थे।