{"_id":"5bed1b88bdec2269c0438094","slug":"signature-bridge-case-manoj-tiwari-files-fir-against-cm-kejriwal","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिग्नेचर ब्रिज विवादः मनोज तिवारी ने दर्ज कराई एफआईआर, सीएम केजरीवाल को बनाया आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिग्नेचर ब्रिज विवादः मनोज तिवारी ने दर्ज कराई एफआईआर, सीएम केजरीवाल को बनाया आरोपी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 15 Nov 2018 12:40 PM IST
विज्ञापन
सिग्नेचर ब्रिज
- फोटो : अमर उजाला
सिग्नेचर ब्रिज के उद्घाटन के मौके पर हुए विवाद के बाद भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने एफआईआर दर्ज कराई है जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आरोपी बनाया गया है। मनोज तिवारी ने अपने साथ हुई बदसलूकी के मामले में सीएम केजरीवाल और आप विधायक अमानतुल्लाह खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
मनोज तिवारी की शिकायत के आधार पर दिल्ली पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 323 (मारपीट करना),506 (जान से मारने की धमकी देना), 308 (चोट पहुंचाना), 120B (आपराधिक षड़यंत्र रचना), 341 (रास्ता रोकना), 34 (दो व उससे अधिक) जैसी संगीन धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
एफआईआर में कहा गया है कि अमानुल्लाह ने अरविंद केजरीवाल के उकसाने के बाद तिवारी को जान से मारने की नीयत से नीचे धक्का दिया।
Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal has been named as an accused in an FIR lodged by BJP MP Manoj Tiwari in connection with scuffle during the inauguration of Signature Bridge on 4th November.
— ANI (@ANI) November 15, 2018
विज्ञापन