फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sidhu Moose Wala murder case Delhi Police Special Cell briefs the media on Sidhu Moose Wala murder case

Sidhu Moose Wala Murder: दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी, मुख्य शूटर समेत तीन गिरफ्तार, इस तरह की गई थी मूसेवाला की हत्या

Mon, 20 Jun 2022 11:01 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 20 Jun 2022 11:01 PM IST
सार

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को पंजाब के मानसा जिले में हत्या कर दी गई थी। हमलावरों ने उन्हें गोलियों से छलनी कर दिया था। हत्याकांड का मुख्य आरोपी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पंजाब पुलिस की गिरफ्त में है। पंजाब पुलिस 14 जून को लॉरेंस को गिरफ्तार कर एक दिन की ट्रांजिट रिमांड पर पंजाब ले गई थी। इस हत्याकांड में आज हुईं गिरफ्तारियों के संबंध में पुलिस ने प्रेसवार्ता की।

विज्ञापन
Sidhu Moose Wala murder case Delhi Police Special Cell briefs the media on Sidhu Moose Wala murder case
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के संबंध में जानकारी देते दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पंजाब के सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हरियाणा के गैंगस्टर समेत तीन आरोपियों को गुजरात के मुंद्रा इलाके से गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान गढ़ी सिसाना, सोनीपत निवासी प्रियव्रत उर्फ फौजी (26), गांव बेरी, झज्जर, हरियाणा निवासी कशिश उर्फ कुलदीप (24) और इनको आश्रय देने वाले अवा बस्ती बठिंडा, पंजाब निवासी केशव कुमार (29) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


गोल्डी बराड़ ने मूसेवाला की हत्या के लिए कई राज्यों के कुख्यात बदमाशों को हायर किया था। वारदात को अंजाम देने के लिए दो मॉड्यूल तैयार किए थे। इनमें कार सवार एक मॉड्यूल को प्रियव्रत लीड कर रहा था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही आठ हाई एक्सप्लोसिव हैंड ग्रेनेड, नौ डेटोनेटर, तीन पिस्टल, 36 कारतूस, एक असाल्ट रायफल व 20 कारतूस, एक ग्रेनेड लांचर और एके-47 से ग्रेनेड लांच करने वाला एक उपकरण बरामद किया है। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी मकोका के तहत की गई है। पुलिस आरोपियों को 14 दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

 

मुंद्रा में किराए का मकान लेकर छिपे थे शूटर
स्पेशल सेल के विशेष आयुक्त एचजीएस धालीवाल ने बताया कि छानबीन के बाद यह बात साफ हो गई थी कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के कहने पर मूसेवाला की हत्या को अंजाम दिया गया।  जांच के बाद स्पेशल सेल की टीम ने हत्याकांड में शामिल छह शूटरों की पहचान कर ली थी। इसमें प्रियव्रत उर्फ फौजी, मनप्रीत उर्फ मन्नू और जगप्रीत उर्फ रूपा के नाम शामिल थे। छानबीन के दौरान पता चला कि कि वारदात में शामिल कुछ शूटर गुजरात के मुंद्रा इलाके में किराए का मकान लेकर छिपे हुए हैं। इस आधार पर पुलिस ने रविवार को वहां दबिश देकर प्रियव्रत, कशिश उर्फ कुलदीप और केशव कुमार को गिरफ्तार कर लिया। इनकी निशानदेही पर हिसार (हरियाणा) के किरमाना गांव से हथियार और विस्फोटक बरामद किया। 

हत्याकांड के लिए दो मॉड्यूल तैयार किए थे
प्रियव्रत ने खुलासा किया कि गोल्डी बराड़ ने मूसेवाला की हत्या को अंजाम देने के लिए दो मॉड्यूल तैयार किए थे। एक मॉड्यूल को वह लीड कर रहा था। उसके साथ अंकित सिरसा, दीपक व कशिश थे। कशिश कार चला रहा था। दूसरा मॉड्यूल कोरोला कार में सवार था। उसमें जगप्रीत उर्फ रूपा और मनप्रीत उर्फ मन्नू सवार थे। वारदात को अंजाम देने से पूर्व 9 बार रैकी की गई थी। घटना वाले दिन संदीप उर्फ केकड़ा ने सूचना दी थी कि मूसेवाला अपने दोस्तों के साथ थार गाड़ी में जा रहा है। उसके साथ कोई सुरक्षाकर्मी भी नहीं है और न ही बुलेटप्रूफ गाड़ी है। इस  सूचना के बाद कोरोला कार में सवार मनप्रीत उर्फ मन्नू व जगप्रीत ने मानसा में मूसेवाला की थार गाड़ी को ओवरटेक कर रोका था। इसके बाद मन्नू ने एके-47 से मूसेवाला पर गोलियां दागीं। पीछे से आई दूसरी कार में सवार प्रियव्रत व अन्य शूटरों ने पिस्टल से मूसेवाला पर गोलियां बरसाईं।
 

विज्ञापन

वारदात के बाद गोल्डी को दी थी सूचना

वारदात के बाद प्रियव्रत ने घटना स्थल से ही इंटरनेट कॉल कर गोल्डी बराड़ को मूसेवाला की हत्या की सूचना दी और बाद में सभी फरार हो गए। कुछ दूर जाने के बाद केशव कुमार,  प्रियव्रत और उसके मॉड्यूल के बदमाशों को अपनी कार में बैठाकर फरार हो गया। प्रियव्रत और कशिश फतेहगढ़ के एक पेट्रोल पंप पर मिली सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहे हैं। 


 

आरोपियों को 14 दिन की रिमांड पर भेजा 

मूसेवाला हत्याकांड में गिरफ्तार प्रियव्रत, कशिश और केशव कुमार को पुलिस ने पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया, जहां से 14 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश हुए। पुलिस ने अदालत को बताया कि प्रियव्रत ने शूटरों की एक टीम का नेतृत्व किया और वह घटना के समय कनाडा के गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के सीधे संपर्क में था।  पुलिस ने कहा, प्रियव्रत को घटना से पहले एक पेट्रोल पंप के सीसीटीवी फुटेज में देखा गया है। वह पहले भी हत्या के दो मामलों में शामिल था और 2015 में गिरफ्तार किया गया था। साल 2021 में सोनीपत में एक अन्य हत्या के मामले में भी वांछित था। कशिश भी सीसीटीवी फुटेज में देखा गया है। वह हरियाणा के झज्जर में 2021 की हत्या के मामले में वांछित है। दोनों से गहन पूछताछ के लिए कम से कम दो सप्ताह की रिमांड की जरूरत है, जिसे अदालत ने मंजूर कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed