{"_id":"7e943b1ceb862123d2daf2bf8da22cbc","slug":"shweta-chowdhary-came-back-after-winning-medal-hindi-news-bm","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीत के बाद घर पहुंचीं श्वेता चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीत के बाद घर पहुंचीं श्वेता चौधरी
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 24 Sep 2014 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंचियोन में कांस्य पदक पर निशाना साधने वाली श्वेता चौधरी की बुधवार को घर वापसी हुई। श्वेता के घर पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत हुआ। इस दौरान उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
बुधवार दोपहर को श्वेता के सम्मान के लिए सेक्टर-16 स्थित मैगपाई होटल में जाट समाज की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में श्वेता के अलावा शहर के गोल्फर अभिनव लोहान को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
हालांकि श्वेता समारोह स्थल पर तय समय से करीब डेढ़ घंटा देरी से पहुंचीं लेकिन उनके इंतजार में लोगों की संख्या बढ़ती रही और उन्हें बधाई देने वालों का उत्साह बना रहा।
विज्ञापन
श्वेता के पहुंचते ही बधाई देने वालों व मीडिया ने उन्हें घेर लिया और उनकी उपलब्धि के बारे में जानना चाहा। इस दौरान श्वेता ने कहा कि उन्हें गर्व व बहुत खुशी है कि एक बार फिर उन्होंने देश के साथ फरीदाबाद के लिए कुछ करने की कोशिश की है, जिससे दोनों का नाम विश्व में चमक सके।
श्वेता ने कहा कि उन्हें परिवार, पति व अन्य सभी का बहुत स्नेह व सहयोग मिला जिस कारण वह यहां तक पहुंची हैं। उन्हें खुद से और अधिक करने की उम्मीद थी, वह आगे आने वाली प्रतियोगिताओं के लिए अभी से तैयारी करेंगी जिससे देश का नाम रोशन कर सकें। सम्मान समारोह का आयोजन जाट समाज की ओर से किया गया, जिसमें श्वेता व अभिनव का बुके दे कर स्वागत किया गया।