फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   showing Fear of Crime Branch woman was swindle

क्राइम ब्रांच का डर दिखा कर महिला कर रही थी ठगी

Mon, 02 Mar 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 02 Mar 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
showing Fear of Crime Branch woman was swindle

प्रॉपर्टी डीलर को फर्जी क्राइम ब्रांच पुलिस का डर दिखा ब्लैकमेल करने के मामले में पुलिस ने एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस इससे पहले दो महिलाओं को जेल भेज चुकी है। मालूम हो कि चंदावली निवासी रामबाबू (बदला हुआ नाम) प्रॉपर्टी डीलर हैं।

विज्ञापन


उन्हें अपने काम के लिए दो लड़कियों की जरूरत थी। 18 फरवरी को इसके लिए उन्होंने सेक्टर-29 निवासी एक महिला से फोन कर दो लड़कियां उपलब्ध कराने को कहा था। वह अपने एक साथी के साथ दोनों लड़कियों को लेकर कारोबार के सिलसिले में दिनभर इधर-उधर घूमते रहे।
विज्ञापन


रात साढ़े ग्यारह बजे लड़कियों ने एक जगह कार रुकवाई। कार रुकते ही तीन चार लोगों ने उन्हें घेर लिया और खुद को क्राइम ब्रांच का बताते हुए रामबाबू और उसके साथी से नगदी आदि छीन ली थी। इसके बाद लड़कियों ने मामला रफा-रफा करने के नाम पर दोनों से दस लाख रुपये की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सेक्टर-31 थाने में केस दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस दोनों लड़कियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। सोमवार को एक अन्य महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया। थाना इंचार्ज गुलाब सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है। खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताने वाले बदमाशों को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed